rajasthanone Logo
Skin Care Tips: आज हम आपके साथ स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए जादुई टिप्स बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

Skin Care Tips: अगर आप अपनी स्किन को चमकदार बनाना चाहते हैं, तो आपको अपनी आदतों में बदलवान करना जरूरी है। ऐसे में आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि आप कैसे अपने स्किन को चमकदार बना सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। बिना पार्लर जाए आप एकदम ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

सुबह सिर्फ पानी से ही चेहरा धोएं

ज्यादातर लोग सुबह उठते ही चेहरे को साबुन या फेस वॉश से धोने लगते हैं। जबकि ऐसा करना सही नहीं है। सुबह उठते ही आप सिर्फ पानी से ही चेहरा धोएं, क्योंकि रात भर स्किन नेचुरल ऑइल्स बनाता है जो स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। इसलिए आप स्किन को सुबह सिर्फ पानी से धोएं और चेहरे को तौलिए से पौंछे न की रगड़ें। चेहरे पर हाथों से ही थपथपाएं। ऐसा करने से आपकी स्किन डैमेज नहीं होगी। वहीं आप स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए शहद लगा सकते हैं। इसके लिए आप शहद को फेस पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। तय समय के बाद आप चेहरा पानी से धो लें। 

यह भी पढ़ें- बाल झड़ने से परेशान हैं? आज से करें इस तेल का इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क

बाहर जाते वक्त सनस्क्रीन लगाना न भूलें

शहद लगाने के बाद आप स्किन पर ग्लिसरीन लगाएं। यह आपकी स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। ग्लिसरीन एक्ने प्रोन स्किन वालों के लिए भी काफी अच्छा होता है। वहीं आप चेहरे पर मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन जरूर लगाएं। घर से बाहर जाते वक्त सनस्क्रीन लगाना न भूलें।

5379487