DIY Sock Cleaning Hack: सफेद कपड़े जितने पहनने में अच्छे लगते हैं, उनकी केयर करने में उतनी ही परेशानी होती है। वहीं सफेद मौजों का साफ रखना भी बहुत मुश्किल हो जाता है। सफेद मौजों को आप हर आउटफिट के साथ पहन सकते हैं। वहीं स्कूल में भी बच्चे सफेद मौजे पहन कर जाते हैं। सफेद मौजों की केयर करना काफी ज्यादा मुश्किल हो होता है, क्योंकि यह बहुत जल्दी काले पड़ जाते हैं। काले मौजे दिखने में बहुत ही भद्दे लगते हैं। कई बार तो ये दाग इतने ज्यादा जिद्दी होते हैं कि साबुन या डिटर्जेंट से भी नहीं निकलते हैं। ऐसे में आज हम आपकी के लिए ऐसा उपाय लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप काले पड़े सफेद दागों को एकदम सफेद कर सकते हैं, तो आईए जानते हैं क्या है यह नुस्खा।
बेकिंग सोडा की मदद से सफेद मौजों को वापस से सफेद कर सकते हैं
आपको बता दें कि आप बेकिंग सोडा की मदद से सफेद मौजों को वापस से सफेद कर सकते हैं। इसके लिए आप पानी में एक चम्मच, नमक और एक चम्मच सरका एक चम्मच डिटर्जेंट और दो चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिला दें।
यह भी पढ़ें- Hair Care Home Remedy: हेयर फॉल को कहें अलविदा, नारियल तेल में पकाकर लगाएं ये घरेलू उपाय
सभी चीजों को मिक्स हो जाने के बाद इसमें आप गंदे मौजों को डालकर रख दें। पानी के अंदर मौजों को आप कम से कम 2 घंटे के लिए भीगने दें। फिर आप मौजों को पानी से निकाल कर साफ पानी से धो लें। आपके मौजे एक दम साफ हो जाएंगे।