rajasthanone Logo
Cloth Washing Tips: आज हम आपके साथ सिल्क कपड़े घोने के बहुत ही असरदार टिप्स बताने जा रहे हैं। जिसे अपनाने के बाद आपके कपड़ एकदम चमकने लगेंगे।

Cloth Washing Tips: रेशम के धागों से मिलकर तैयार होता है सिल्क का कपड़ा। सिल्क से बनी ड्रेस बहुत ही महंगी मिलती है। सिल्क अपने मुलायम पने के लिए जाना जाता है। इससे बनी ड्रेस काफी रिच लुक देता है। अक्सर महिलाएं खास मौकों पर सिल्क साड़ी या सूट पहनकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाती है। यह लग्जरी कपड़ा जितना खूबसूरत होता है, उतना ही है यह नाजुक भी होता है। वहीं महिलाएं अक्सर इसकी धुलाई को लेकर परेशान रहती हैं। आज हम आपको घर पर ही सिल्क के कपड़े धोने का आसान तरीका बताएंगे। इसकी मदद से आपके कपड़े भी अच्छे से धुल जाएंगे और चमक भी बरकरार बनी रहेगी। तो आइए जानते हैं।
जानें टिप्स
- सिल्क के कपड़े को कभी भी गर्म पानी से न  धोएं। ऐसा करने से इसके रेशे खराब होते हैं और कपड़ा भी सिकुड़ जाता है। सिल्क का कपड़ा धोते वक्त हमेशा ध्यान रखें कि इसे हमेशा ताजे पानी से धोएं।
-सिल्क के कपड़े को रेगुलर डिटर्जेंट से धोएं। साबुन के इस्तेमाल से कपड़ा खराब होता है। इसकी चमक बरकरार रखने के लिए आप लिक्विड सोप का यूज करें।

यह भी पढ़ें- Storage Tips: केले जल्दी हो जाते हैं काले? अपनाएं ये टिप्स, कई दिनों तक नहीं होंगे खराब
-इसे धोते वक्त इस पर ब्रश का इस्तेमाल न करें और न ही इसे मशीन में धोएं। जब आप सिल्क के कपड़ें धोएं तो उन्हें पहले 10 मिनट के लिए भिगो दें। अगर कहीं पर लगा है तो उस जगह पर सोप डालकर हाथ से साफ कर लें
-सिल्क के कपड़ों को पानी से अच्छे से धो लें। इसमें जरा सा भी झाग न रह जाए। इसे निचोड़ने की गलती न करें। ऐसा करने से सिलवटे पड़ जाएंगी।
- इसे आप साफ जगह पर सूखने के लिए डालें। इन कपड़ों को आप अच्छे से फैलाकर सुखाएं। कपड़े सुखाते वक्त ध्यान रखें कि इन पर सीधी धूप न पड़े। ज्यादा धूप से कपड़े के रेशों को नुकसान पहुंचता है।

5379487