rajasthanone Logo
Nasha Chhudaane Ki Dava: आज हम आपको राजस्थान के वेद्य द्वारा बताए गए नुस्खे के बारे में बताएंगे जो आपकी नशे के आदत को खत्म कर सकता है। तो आइए जानते हैं।

Nasha Chhudaane Ki Dava: नशा कोई सा भी हो सेहत के लिए सभी खतरनाक होते हैं। नशा केवल शराब का ही नहीं बल्कि सिगरेट, तंबाकू, गुटखा, गांजा, नशीली दवाई या फिर ड्रग्स का भी होता है। इंसान को पता होता है कि यह गलत चीज है, लेकिन वो इसमें इतना फसा होता है कि चाह कर भी नशे से बाहर नहीं निकल पाता है। धीरे धीरे यही नशे के लत उसके लिए घातक साबित हो जाती है। वहीं कुछ लोग नशे की आदत से बचने के लिए महंगी से महंगी दवा का सहारा भी लेते हैं। इसके बावजूद भी कोई असर नहीं होता है। अगर आप भी कुछ ऐसी ही परेशानी से घिरे हुए हैं तो यह लेख आपके लिए बहुत काम का है। आज हम आपको राजस्थान के वेद्य द्वारा बताए गए नुस्खे के बारे में बताएंगे जो आपकी नशे के आदत को खत्म कर सकता है। तो आइए जानते हैं।

नशा न मिलने पर हो जाते हैं चिड़चिड़े
नशा करने वालों को नशे की इतनी लत लग जाती है कि अगर उन्हें नशा न मिले तो वे चिड़चिड़े और गुस्से में रहते हैं। इतना ही नहीं वे फिर परिवार और दोस्तों से दूरी बनाने लगते हैं। इतना ही नहीं अगर उन्हें समय पर नशा न मिले तो वे खुद को नुकसान पहुंचाना या मारने की भी कोशिश करने लगते हैं। क्योंकि नशा करने वालों के लिए उनके जीवन का सबसे अहम हिस्सा केवल नशा हो जाता है।

यह भी पढ़ें-  Husband Wife Relation: कहीं आपकी पत्नी तो नहीं दे रही आपको धोखा, ऐसे लगाएं पता
नशा छुड़ाने के लिए अपनाएं ये उपाय
राजस्थान के वैद्य जगदीश सुमन ने नशा छुड़ाने के लिए बहुत ही असरदार नुस्खा बताया है। जिसके लिए आपको 100 ग्राम अश्वगंधा पाउडर,1 चम्मच शुद्ध किया हुआ कुचला और 5 ग्राम कपूर रस चाहिए। वैद्य द्वारा बताए गए नुस्खे को बनाने के लिए अश्वगंधा पाउडर में एक चम्मच शुद्ध किया हुआ कुचला मिलाएं। इसके बाद आप इसमें कपूर रस मिला लें। सभी चीज को ग्राइंडर में पीस लें। तैयार मिश्रण को आप डिब्बे में स्टोर कर लें। वैद्य का कहना है कि जिस वक्त नशे की तलब लगे उससे 15 मिनट पहले एक चम्मच इस मिश्रण को खा लें। वैद्य का कहना है कि यह बहुत ही गजब का नुस्खा है। इसका सेवन करने के बाद आपका नशा करने का मन नहीं करेगा। इसके साथ ही इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं है।

5379487