rajasthanone Logo
Rajasthani Bridal Look: अगर आप राजस्थानी दुल्हन जैसा रॉयल लुक चाहते हैं तो इस लेख में जानें लहंगे से लेकर बोरला तक सबकुछ।

Rajasthani Bridal Look: जब भी बॉलीवुड फिल्मों और टीवी सीरियलों में किसी अभिनेत्री का राजस्थानी दुल्हन लुक दिखाया जाता है, तो उसकी खूबसूरती मन मोह लेती है। खूबसूरत लहंगे और हैवी ज्वेलरी से लिपटी राजस्थानी दुल्हन को देखना एक अद्भुत अनुभव होता है। इस कारण, कई लड़कियां चाहती हैं कि वह भी अपनी शादी में राजस्थानी ब्राइडल लुक अपनाएं। लेकिन इस लुक को पाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें ध्यान में रखनी चाहिए। चलिए जानते हैं राजस्थानी ब्राइडल लुक के लिए जरूरी टिप्स और कुछ सेलिब्रिटीज के लुक्स को भी देखें।

लहंगे का चुनाव

राजस्थानी लुक के लिए सबसे पहला कदम है सही लहंगे का चुनाव करना। राजस्थानी लहंगे में कई वैरायटी होती है: पैनल्ड, घेरदार और कम घेरदार। जैसे कि दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'पद्मावत' में पैनल्ड लहंगा पहना था, जो न केवल खूबसूरत था बल्कि रॉयल भी था। इस तरह का लहंगा आपको एक भव्य लुक देगा।

दुपट्टा ड्रेपिंग

लहंगे के साथ दुपट्टे की ड्रेपिंग भी महत्वपूर्ण होती है। राजस्थानी स्टाइल में दुपट्टा ड्रेप करने के लिए पल्‍ला को सीधे रखें। इस पल्‍ले की हाइट कम होती है और यह फॉल स्टाइल में होता है। इससे आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे।

चोली का डिजाइन

राजस्थानी लुक के लिए चोली का डिजाइन भी बेहद महत्वपूर्ण है। चोली को कुर्ती स्टाइल में तैयार करवाना बेहतर होता है, खासकर अगर इसमें बैक में डोरी वर्क किया गया हो। आप चाहें तो इसे अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज भी करवा सकती हैं।

चोकर 

गले से चिपका हुआ चोकर हार और रानी हार आपके लुक का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं।

नथ

जड़ाऊ नथ, जिसमें मोती का काम होता है, राजस्थानी दुल्हन के श्रृंगार का अभिन्न हिस्सा है।
बोरला: यह मांगपट्टी के समान होता है, जो सिर पर पहना जाता है।

बाजुबंद

इसे एक हाथ में बांधा जाता है और यह राजस्थानी ज्वेलरी का एक खास आइटम है।

हेयरस्टाइल का चुनाव

राजस्थानी दुल्हनें आजकल ज्यादातर जूड़ा बनाती हैं, लेकिन आप ट्रेडिशनल टॉप नॉट बना सकती हैं और खजूर वाली चोटी के साथ सजाएं। हेयर एक्सेसरीज का सही इस्तेमाल करने से आपका लुक और भी निखर जाएगा। शिल्पकला

5379487