Places To Visit In Rajasthan: इस महीने में कई त्योहार एक साथ हैं, जिसके चलते कई छुट्टियां एक साथ हैं। ऐसे में आप तीन दिन की ट्रिप पर आराम से जा सकते हैं। आजकल ज्यादातर घूमने का ट्रेंड पहाड़ों के इलाकों का है। लेकिन बारिश के मौसम में हिल स्टेशन पर ट्रिप पर जाना रिस्की हो सकता है। ऐसे में बेस्ट है कि आप कहीं सुकून वाली जगह जाएं। जिसके लिए राजस्थान जाना बेस्ट ऑप्शन है।
राजस्थान में ज्यादातर लोग माउंट आबू, जयपुर और उदयपुर जाना पसंद करते हैं, लेकिन आज आपको एक ऐसी जगह बताएंगे जहां जाकर आप सुकून के पल बिता सकते हैं। यह जगह है बांसवाड़ा। आज हम आपको इस लेख में बांसवाड़ा से जुड़ी तमाम जानकारी देंगे। तो आइए जानते हैं।
उदयपुर से 160 किमी की दूरी पर है बांसवाड़ा
बांसवाड़ा, राजस्थान के दक्षिणी हिस्से में स्थित है। यह मानसून के समय में काफी ज्यादा सुंदर दिखता है। यह राजस्थान का चेरापूंजी के नाम से भी जाना जाता है। इसके पीछे का कारण है इसका महानदी के बीच कई द्वीपों से घिरा होना। यह उदयपुर से 160 किमी और जयपुर से 575 किमी की दूरी पर स्थित है। इसे 100 द्वीपों का शहर भी कहते हैं। अगस्त के महीने में महीने में घूमने के लिए बहुत अच्छी जगह है। यहां जाकर आप शांति के पर आराम से बिता सकते हैं। यहां के हरियाली और नदियां आपका मन मोह लेंगे।
मिलेंगे सुकून के पल
अगर आप बांसवाड़ा घूमने जाते हैं तो वहां आप कागदी पिक अप वियर जरूर जाएं। वहां जाकर आपको सूर्यास्त और सूर्योदय का काफी सुंदर नजारा देखने को मिलेगा, जो आपका मन मोह लेगा। यह जगह पिकनिक के लिए काफी फेमस है। इसके साथ ही आप बजाज सागर बांध जाकर भी एन्जॉय कर सकते हैं। वहीं आप घूमने के लिए बाई तालाब, डायलाब झील, आनंद सागर झील को भी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:- Jaipur Unique Things: टॉप 5 शहरों की लिस्ट में जयपुर ने बैंकॉक को भी किया पीछे, जानिए यहां की पांच अनोखी चीजों के बारे में