rajasthanone Logo
Homemade Mosquito Repellent: अगर आप मच्छरों के चलते परेशान हैं तो इन देसी उपाय को अपनाकर आप मिनटों में मच्छरों को भगा सकते हैं।

Homemade Mosquito Repellent: गर्मी और बारिश का मौसम आते ही मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है। मच्छर बिना बुलाए मेहमान की तरह घर में घुस आते हैं। वहीं मौसम बदलने के साथ ही डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का भी डर बढ़ जाता है। ऐसे में बहुत से लोग बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके मच्छरों को भागते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी और घर में छोटे बच्चों और बुजुर्गों की सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
ऐसे में अगर आप प्राकृतिक और सुरक्षित उपाय ढूंढ रहे हैं, तो कुछ देसी जुगाड़ मच्छर भगाने में आपकी मदद कर सकते हैं। दरअसलं हमारे घरों में ही बहुत सारी ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जिनकी खुशबू या गुण मच्छरों को दूर भगाने में बहुत मददगार साबित होते हैं। इस लेख में हम आपको मच्छर भगाने के कुछ देसी उपाय बताने वाले हैं। 

नीम के धुएं से भाग जाएंगे मच्छर

मच्छर भगाने के लिए आप नीम की सूखी पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन पत्तियों को जलाकर इनका धुआं करने से मच्छर भाग जाएंगे और वातावरण भी शुद्ध रहेगा। 

नारियल का तेल और नीम का मिश्रण से भागेंगे मच्छर

नारियल के तेल में नीम की पत्तियों पीसकर या नीम का तेल को मिलाकर लगाने से मच्छर पास नहीं आते। ये एक नेचुरल उपाय है और इसे घर या त्वचा को भी नुकसान नहीं होगा। 

तुलसी के पौधा लगाने से नहीं होगा धुआं

तुलसी के पत्तों की महक से मच्छर दूर भाग जाते हैं। घर में खिड़की या दरवाजे के पास तुलसी का पौधा लगाने से मच्छर अंदर नहीं घु पाते। तुलसी का पौधा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

कपूर जलाने से दूर भागेंगे मच्छर

कपूर में प्राकृतिक तत्व मौजूद होते हैं, जो मच्छरों को भगाने में बहुत असरदार होते हैं। खिड़की और दरवाजे बंद करके कमरे में कपूर जला देना चाहिए। ऐसा करने से कुछ ही मिनटों में मच्छर गायब हो जाएंगे।

5379487