rajasthanone Logo
Skin Care Tips: गर्मियों में स्किन को चमकदार रखने के लिए यह नुस्खा जरूर अपनाएं। बिना पार्लर खर्च के मिलेगी ग्लोइंग स्किन।

Skin Care Tips: हर महिला चाहती है कि उसकी त्वचा बेदाग और चमकदार दिखे। वहीं ज्यादातर महिलाएं इसके लिए पार्लर का सहारा लेती हैं, जिसमें काफी ज्यादा खर्चा भी होता है। ऐसे में कई बार पार्लर में इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स स्किन को नुकसान भी पहुंचा देते हैं। वहीं सभी महिलाओं के लिए पार्लर जाकर महंगे-महंगे फेशियल करवाना भी मुमकिन नहीं होता है।

इन चीजों की पड़ेगी आवश्यकता

ऐसे में आज हम स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए एक बहुत ही असरदार उपाय बताने जा रहे हैं। यह आपकी स्किन को बेहतर बनाने में मदद करता है। तो चलिए जानते हैं इस नुस्खे के बारे में। इसके लिए आपको मुल्तानी मिट्टी, खीरा, टमाटर, नींबू और गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर और खीरे को कद्दूकस कर लें। फिर एक सूती कपड़े पर कद्दूकस किया हुआ टमाटर और खीरा रखकर उसका रस निकाल लें।

ऐसे बनाएं फेसपैक

अब एक बाउल में यह रस डालें और इसमें मुल्तानी मिट्टी, नींबू और गुलाब जल मिलाकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद तैयार पेस्ट को एक कटोरी में रखें और उसमें एक चम्मच डाल दें। फिर इसे फ्रीजर में रख दें। जब यह अच्छे तरीके से जम जाए, तब इसे स्किन पर हल्के हाथों से मसाज करें। इस नुस्खे का इस्तेमाल हफ्ते में तीन बार जरूर करें। जब भी आप कहीं बाहर जाएं, उससे पहले इसे चेहरे पर मसाज करें। यह आपकी स्किन को डल होने से बचाता है। साथ ही त्वचा को चमकदार और फ्रेश बनाने में भी मदद करता है।

 
5379487