गर्मी के मौसम में तेज धूप और हानिकारक यूवी किरणों के संपर्क में आने से चेहरे का निखार खो जाता है। वहीं इस मौसम में लोगों को जिद्दी टैनिंग, सनबर्न और पिगमेंटेशन जैसी समस्याएं ज्यादा होने लगती हैं। मार्केट में मिलने वाले केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स स्किन के लिए कई बार हानिकारक भी साबित होते हैं।
ऐसे में आपकी मदद के लिए हम आपको घर पर ही एक बहुत आसान तरीका बताने जा रहे हैं। आप कोरियन स्किन केयर से जुड़ा एक छोटा सा उपाय अपना सकते हैं, जो आपकी समस्या का समाधान कर सकता है। इसके लिए आज हम आपको एलोवेरा फेस मास्क बनाने का तरीका बताएंगे, जो आपकी स्किन को हाइड्रेट भी रखेगा और चुटकियों में पार्लर जैसा ग्लो देगा। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
इसे बनाने के लिए इन चीजों का पड़ेगी जरूरत
फ्रेश एलोवेरा जेल – 2 बड़े चम्मच
चावल का आटा – 1 छोटा चम्मच
शहद – 1 चम्मच
कच्चा दूध या गुलाब जल – 1 चम्मच
इस तरह बनाएं फेस पैक
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एलोवेरा की ताजी पत्ती लें। इसके अंदर से जेल निकालकर एक कटोरी में रख लें।
- फिर इसे स्मूथ ब्लेंड कर लें। इसके लिए आप फोर्क की मदद से भी इसे अच्छी तरह फेंट सकते हैं, ताकि इसमें कोई गांठ न रहे।
यह भी पढ़ें- Natural Glowing Skin: सिर्फ 5 मिनट में पाएं ग्लोइंग स्किन, ट्राई करें चुकंदर और बेसन का फेस पैक
- इसके बाद इसमें एक चम्मच बारीक पिसा हुआ चावल का आटा मिक्स करें। फिर इसमें एक चम्मच शहद और थोड़ा सा कच्चा दूध मिला लें।
- सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। आपका कूलिंग एलोवेरा फेस पैक बनकर तैयार है।
-अब इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। तय समय के बाद इसे सादे पानी से धो लें। आप इस फेस पैक को हफ्ते में दो से तीन बार लगा सकते हैं।










