rajasthanone Logo
Cloud Kitchen: यदि आप एक महिला हैं और क्लाउड किचन व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं, तो यह गाइड आपको सफलता की राह दिखाएगी।

Women Best Business Option: आज महिलाएं हर दिशा में आगे बढ़ रही हैं, चाहे वो कोई भी क्षेत्र हो। जैसे कि हम सभी को पता है कि कई लोगों की मानसिकता केवल महिलाओं को किचन तक देखने तक ही सीमित है। लेकिन आज की महिलाओं ने यह साबित करके दिखाया है कि किचन में काम करना कोई छोटी बात नहीं है। 

आज महिलाएं किचन में बिजनेस करके एक अच्छा मुकाम हासिल कर रही हैं। कई बार महिलाएं कुछ करना तो चाहती हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें एक उचित गाइडेंस नहीं मिल पाती है। जिसकी वजह से उनकी कला केवल घर के किचन तक ही सीमित रह जाती हैं।

कैसे करें क्लाउड किचन की शुरुआत

क्लाउड किचन एक महिला के लिए सबसे अच्छा विकल्प है, जिसके माध्यम से हाउसवाइफ या अन्य महिलाएं इस जिम्मेदारी को अपना काम बना सकती हैं। ऐसा नहीं है कि इसे केवल महिलाएं ही करती हैं, लेकिन पुरुषों की तुलना में अच्छी तरह से संभाल पाएंगी। इसे छोटे स्तर से शुरू करके एक बड़ा व्यवसाय बनाया जा सकता है। 

इसमें रेस्टोरेंट की तरह ग्राहकों को बैठाकर भोजन नहीं करवाना होता है। जिसकी वजह से इसमें खर्च भी कम होता है और इसे महिलाएं बड़े ही आसानी से अपने घर के साथ मैनेज कर पाएंगी। इसको शुरु करने के लिए आपको ऑनलाइन के बारे में ज्ञान होना बहुत जरुरी है, और साथ ही आपके इस व्यवसाय का  विज्ञापन करने के लिए इंटाग्राम या अन्य किसी डिजिटल प्लेटफॉर्म  का उपयोग करें। जिसकी वजह से कुछ ही समय में आप अपना व्यवसाय शुरू कर पाएगें।  इसके बाद ही आप अपने व्यवसाय को दुनिया के किसी भी कोने तक पहुंचा सकते हैं। 

क्लाउड किचन व्यवसाय में खर्च

क्लाउड किचन का व्यवसाय आप अपने घर में ही शुरू कर सकते हैं, क्योंकि इसकी लागत 5 लाख से 10 लाख के बीच है। और यह लागत आपके द्वारा चुने गए स्थान, मॉडल और संचालन पर निर्भर करती है। वहीं फूड लाइसेंस और नगर निगम के रजिस्ट्रेशन का खर्च 10 से 30 हजार तक आ सकता है। इसके बाद जोमैटो और स्विगी की तरह ऑनलाइन फूड डिलीवर करवाने के लिए 5 से 10 हजार का खर्च लग सकता है।

व्यवसाय में अलग सेटअप का खर्च

सब्जी, मसाले, ग्रॉसरी- 20 से 30 हजार तक
सेटअप: शेल्फ, टेबल के साथ अन्य फर्नीचर – 10 से 15 हजार तक
उपकरण: रेफ्रिजरेटर, ओवन और स्टोव- 2 लाख तक 
किराया: 10 हजार से 20 हजार

इसे भी पढ़े:- Sikar Ke Pede: इटली और ईरान तक फैली हुई है राजस्थान की इस मिठाई की ख्याति, 50 सालों से बनी हुई है लोगों की पसंद

5379487