rajasthanone Logo
Homemade Facial: आज हम आपके साथ घर पर ही फेशियल करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी स्किन को निखरी और बेदाग बनाने में मदद करता है।

Homemade Facial: हर महिला अपनी स्किन को निखरी और ग्लोइंग बनाना चाहती है। इसके लिए महिलाएं पार्लर जाकर महंगे-महंगे फेशियल करवाती हैं, जो हर किसी के बजट में नहीं होता। ऐसे में आप घर पर ही कम खर्चे में नेचुरल तरीके से अपनी त्वचा को निखार सकते हैं। आज हम आपको एक बहुत ही सस्ता फेशियल करने का तरीका बताएंगे। इसके लिए आपको ₹15 से भी कम खर्च करने पड़ेंगे। आप घर में मौजूद चीजों से ही फेशियल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं घर पर फेशियल करने का तरीका।

घर पर किए जाने वाले इस फेशियल में ना तो ज्यादा पैसे खर्च होते हैं और ना ही इसमें केमिकल का इस्तेमाल होता है। यह स्किन के लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है। आप नेचुरल तरीके से अपनी त्वचा को क्लीन, हाइड्रेट और ग्लोइंग बना सकते हैं। इस फेशियल के जरिए आपकी स्किन कई गुना ज्यादा ग्लो करने लगेगी। यह होम फेशियल स्किन को डीप क्लीन करता है, डेड स्किन हटाता है और स्किन को फ्रेश बनाता है।

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
बेसन – 1 चम्मच
दही – 1 चम्मच
हल्दी – 1 चुटकी
शहद – आधा चम्मच
गुलाब जल – जरूरत के मुताबिक

फेशियल करने का तरीका
स्टेप -  क्लीनजिंग

फेशियल का सबसे पहला स्टेप होता है क्लीनजिंग। इसके लिए सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करें। एक कटोरी में कच्चा दूध लें और कॉटन की मदद से चेहरे को अच्छे से साफ करें। अब हल्के हाथों से 2 मिनट तक मसाज करें और फिर पानी से धो लें। इससे चेहरे पर जमी गंदगी अच्छी तरह साफ हो जाएगी।

स्टेप 2 – स्क्रबिंग

स्क्रबिंग डेड स्किन को हटाकर स्किन को क्लीन करती है। इसके लिए एक चम्मच बेसन में थोड़ा सा दही मिलाएं और चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से स्क्रब करें। कुछ मिनट स्क्रब करने के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। इससे स्किन साफ और मुलायम लगेगी।

स्टेप 3 – फेस पैक

हर फेशियल का सबसे खास स्टेप होता है फेस पैक लगाना। इसके लिए बेसन, दही, हल्दी और शहद को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इसमें थोड़ा सा गुलाब जल भी मिला लें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें। जब फेस पैक अच्छी तरह सूख जाए, तब चेहरे को पानी से धो लें। यह फेस पैक आपकी स्किन को नेचुरल ग्लो देगा और चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को भी कम करेगा।

लास्ट स्टेप – मसाज

इसके लिए थोड़ा सा गुलाब जल लें और चेहरे पर हल्के हाथों से 5 मिनट तक मसाज करें। ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। फेशियल के बाद स्किन को हाइड्रेट जरूर रखें। इसके लिए आप एलोवेरा जेल या हल्का मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं, जो आपकी स्किन में धीरे-धीरे ऑब्जर्व हो जाएगा।

5379487