Anti Aging Tips: उम्र बढ़ने के साथ स्किन का कोलेजन लेवल भी कम होने लगता है। ऐसे में त्वचा ढीली दिखाई देने लगती है और चेहरे पर झुर्रियां नजर आने लगती हैं। वहीं महिलाएं झुर्रियों से निजात पाने के लिए एंटी एजिंग क्रीम और सीरम का सहारा लेती हैं, जिसमें कई तरह के केमिकल्स भी पाए जाते हैं, जो कई बार चेहरे को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आपको जानकर शायद हैरानी होगी कि आपके घर में मौजूद चीजों से भी इस समस्या का समाधान किया जा सकता है। आपको बता दें कि अलसी, चावल के पानी और एलोवेरा जेल की मदद से आप होममेड सीरम बना सकते हैं, जो आपकी स्किन को टाइट करने में मदद कर सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे होममेड कोलेजन सीरम बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
अलसी के बीज - 2 चम्मच
चावल का पानी - आधा कप
एलोवेरा जेल - 2 बड़े चम्मच
विटामिन ई का 1 कैप्सूल
ऐसे बनाएं सीरम
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 1 कप पानी और 2 चम्मच अलसी के बीज डालकर 7 मिनट तक उबाल लें। जब मिश्रण जेल जैसा हो जाए, तब गैस बंद कर दें। इसके बाद इसे सूती कपड़े से छान लें। अब एक बाउल में 2 चम्मच अलसी का जेल, 2 चम्मच चावल का पानी और 2 चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाएं। इसके बाद इसमें विटामिन ई कैप्सूल का तेल डाल दें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एक स्मूथ सीरम जैसा लिक्विड तैयार कर लें। इस सीरम को कांच के ड्रॉपर में भरकर स्टोर करें और फ्रिज में रखें। इसे 10 से 12 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। सीरम का इस्तेमाल करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद रात में सोने से पहले इसकी 4-5 बूंदें चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सुबह सामान्य पानी से चेहरा धो लें।









