rajasthanone Logo
Home Remedies For Prickly Heat: गर्मियों के मौसम में लोग घमौरियों से काफी परेशान होते हैं। इसके लिए हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जो घमौरियों से राहत दिला सकते हैं। 

Home Remedies For Prickly Heat: गर्मियों का मौसम आते ही लोगों को अक्सर घमौरियों की शिकायत होने लगती है। इसके कारण शरीर पर छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं, जिनमें तेज खुजली, जलन आदि महसूस होती है। कई बार ये घमोरियां दिन भर की एक्टिविटी में काफी परेशानी खड़ी करते हैं, खासकर बच्चों या फिर उन लोगों को इसे सबसे ज्यादा दिक्कत होती है, जिन्हें ज्यादा पसीना आता है या वो ज्यादा समय तक बाहर रहते हैं। घमौरी होना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन इन्हें नजरअंदाज करना ठीक नहीं है, क्योंकि इसके कारण लोग असहज महसूस करने लगते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय घमौरियों को दूर भगा सकते हैं। 

नीम की पत्ती से दूर होंगी घमोरी

घमौरियों को दूर करने के लिए बे रामबाण इलाज है नीम की पत्तियां। पुराने समय से बड़े-बुजुर्ग घमोरियों से छुटकारा पाने के लिए नीम की पत्ती का अलग-अलग तरह से इस्तेमाल करते आ रहे हैं। 

घमौरियों को भगाने के लिए आपको तीन या चार नीम की पत्तियों से भरी हुई टहनी लेकर इसे अच्छी तरह से पानी में उबाल लेना है। अब आप इस उबले हुए नीम के पत्तों वाले पानी से नियमित रूप से स्नान करें। ऐसा करने से आपको घमौरियों से राहत मिल जाएगी।

इसके अलावा आप नीम की पत्तियों का दूसरा उपाय भी अपना सकते हैं। इसके लिए आपको ताजी नीम की पत्तियां लेनी हैं। इन पत्तियों को पीस कर उसका पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को नियमित घमौरियों पर 15 से 20 मिनट तक लगाकर छोड़ देना है। इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लेना है। आपको दिन में एक से दो बार ऐसा करना होगा। इससे खुजली कम हो जाएगी और जल्दी घमौरी भी खत्म हो जाएंगी। 

ये आसान उपाय भी मददगार

इसके अलावा आप सबसे आसान तरीके वाला उपाय भी अपना सकते हैं। इसके लिए आपको एक साफ सूती कपड़ा लेना है। इसमें बर्फ के टुकड़े को लपेटकर घमौरी वाले हिस्से पर लगाएं। दिन में दो से तीन बार ऐसा करने से घमौरियों से राहत मिल सकती है।

एलोवेरा भी घमोरियों से राहत दिलाने में मददगार होता है। इसके लिए आपको फ्रेश एलोवेरा जेल या मार्केट वाला एलोवेरा जेल लेना होगा। रोजाना दिन में दो बार इसे घमौरियों पर लगाने से राहत मिलेगी। 

ये भी पढ़ें: Horror Village In Rajasthan: मुखिया ने किया कुछ ऐसा की पूरा गांव हो गया खंडहर, चारों तरफ गूंजती हैं अजीबोगरीब आवाजें

5379487