Skin Care: अक्सर लोगों को लगता है कि महंगी क्रीम और फेशियल से ही त्वचा चमकती है। जबकि यह पूरी तरह सच नहीं है। बेशक आप दुनिया भर के स्किन केयर प्रोडक्ट्स लगा लें, लेकिन अगर आपका खानपान अच्छा नहीं है तो आपके चेहरे पर ग्लो कभी नहीं आ सकता है। सबसे आसान तरीका है कि आप अपनी डाइट अच्छी रखें। इस ड्रिंक को पीने से चेहरा तो चमकता ही है, साथ ही और भी कई फायदे मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
अगर आप अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो आपको यह ड्रिंक अपनी डाइट में जरूर शामिल करनी चाहिए। इसके लिए आप एक गिलास पानी में मुट्ठी भर फ्रेश पुदीने के पत्ते, दो लौंग, दो इलायची और एक चम्मच सौंफ डालकर पका लें। इन्हें आप लगभग 5 से 7 मिनट के लिए पकाएं। फिर आप इसे छान लें। इसे आपको चाय की तरह सिप करके पीना है।
आप इस ड्रिंक को छानने के बाद इसमें थोड़ा सा नींबू भी डाल सकते हैं। क्योंकि विटामिन C आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है। इस ड्रिंक को पीने से आपके डाइजेशन को भी फायदा मिलता है और आपकी गट हेल्थ भी बेहतर होती है। यह ड्रिंक एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है।
गर्मियों में इस ड्रिंक को पीने से बॉडी हीट को बैलेंस करने में मदद मिलती है। आपको बता दें कि इस ड्रिंक को आप दिन में किसी भी समय पी सकते हैं। सुबह खाली पेट या फिर सोने से पहले इसे पीना अच्छा माना जाता है। हालांकि, अगर आपके पेट में एसिडिटी की परेशानी रहती है तो इसे सुबह खाली पेट न पिएं।










