rajasthanone Logo
Hair Tips: इस लेख के जरिए आज हम आपको घर पर ही तेल बनाने का तरीका बताएंगे। इसके इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ तेजी से होती है।

Hair Tips: हर महिला को अपने बालों से बहुत प्यार होता है। यह उनकी खूबसूरती का अहम हिस्सा होते हैं।  वहीं हर महिला चाहती है कि उसके बाल लंबे और घने हो, जिसके लिए वे काफी जतन भी करती हैं। कई बार महिलाएं इसके लिए काफी पैसे भी खर्च कर देती है और उन्हे कुछ फर्क भी नहीं दिखता है। ऐसे में आज हम आपके लिए बहुत ही असरदार नुस्खा लेकर आए है। इस लेख के जरिए आज हम आपको घर पर ही तेल बनाने का तरीका बताएंगे। इसके इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ तेजी से होती है। तो आइए जानते हैं तेल बनाने और इसे इस्तेमाल करने का तरीका।
तेल को बनाने की सामग्री
2 कप नारियल तेल
4 कप अरंडी का तेल
3 चम्मच कपूर पाउडर
2 चम्मच मेथी के दाने
8 बूंद रोजमेरी एसेंशियल ऑयल

इस तरह बनाएं तेल
इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले अरंडी के तेल के साथ नारियल तेल को गर्म कर लें। इसके बाद इसमें कपूर पाउडर और मेथी के डालकर 10 मिनट तक पका लें। तय समय के बाद गैस बंद कर दें और फिर एसेंशियल ऑयल मिला दें। इसके बाद आप इसे ठंडा होने के लिए रख दें। इसके ठंडा हो जाने के बाद आप इसे छानकर शीशी में कर लें।

यह भी पढ़ें- Sun Tan Removal At Home: टैनिंग को हमेशा के लिए कहें बाय-बाय, अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय
ऐसे करें इस्तेमाल
बनाए हुए तेल को आप बालों की जड़ों पर धीरे धीरे लगाएं और हल्के हाथों से 5-7 मिनट के लिए मसाज करें। इसे आप रात भर बालों में लगा रहने दें और सुबह शैम्पू की मदद से बाल धो लें। इसे आप हफ्ते में 2 बार लगाएं। इसे लगाने से कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा बल्कि यह आपके बालों को लंबा करेगा। इसके साथ ही बालों का झड़ना कम और ग्रोथ तेज होगी। 

5379487