DIY Tips: घर का सबसे हिस्सा किचन होता है। जहां केवल खाना ही नहीं बनता बल्कि परिवार की हेल्थ का भी जिम्मा होता है। वहीं किचन में जगह बनाना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि किचन में समान ज्यादा होता है। जिसके लिए महिलाएं अक्सर स्टोरेज कंटेनर खरीदती हुई नजर आती हैं। वहीं कई बार बजट के चलते हार जाती हैं। ऐसे में आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको घर में पड़ी खाली पानी की बोतल से बहुत ही काम की चीजें बनाने के तरीके बताएंगे। जिसकी मदद से आप अपके किचन को साफ सुथरा और सुंदर बना सकती हैं। तो आइए जानते हैं।
साबुन और स्पंज रखने के लिए करें इस्तेमाल
किचन में साबुन और स्पंज रखने के लिए आप पानी की बोतल का यूज कर सकते हैं। इसके लिए आप बोतल के ऊपर का हिस्सा काट दें। इसके बाद इसमें दो छेद करें। इसमें आप बर्तन धोने का साबुन और स्पंज रख सकते हैं। इसे टांगने से आपके सिंक की जगह बचेगी और साफ-सुथरी भी लगेगी।
बनाएं कंटेनर
अगर आप किचन में धनिया, मिर्च मसाले जैसी चीजों के लिए कंटेनर खरीदना चाहती हैं। ऐसे में पानी की बोतल से भी कंटेनर बना सकती हैं। इसके लिए आप एक खाली बोतल लें इसके बाद आप इसका ऊपरी हिस्सा काट लें। इसके बाद आप इसमें अपना समान रख सकते हैं। ऊपर से लगाने के लिए रबड़ या प्लास्टिक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बना सकते हैं कूड़ेदान
आप बोतल से कूड़ेदान भी बना सकती हैं। इसके लिए आप बोतल का ऊपर का हिस्सा काटें और उसमें पॉलिथीन लगा दें। इसमें आप सब्जी के छिलके डाल सकते हैं। बाद में इसे पॉलिथीन को निकाल कर फेंक दें। ऐसा करने से आपका किचन गंदा नहीं होगा।
यह भी पढ़ें- Skin Brightening Tips: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, बहुत ही जल्दी मिलेगी बेदाग त्वचा
दाल चावल करें स्टोर
दाल - चावल स्टोर करने में भी आप बोतल कि यूज कर सकते हैं। इसके लिए आपको बोतल का नीचे का हिस्सा काटना है और 2 छेद करने हैं। छेद की मदद से आप बोतल को दीवार में टांग दें। नीचे से बोतल का ढक्कन खोलकर दाल या चावल निकाल सकते हैं।