rajasthanone Logo
Chiti Kaise Bhagaye: आज हम आपके साथ चीटियां भगाने के बहुत ही असरदार नुस्खे शेयर करने जा रहे हैं, जिसे अपनाने के बाद आप मिनटों में इस परेशानी का हल पा सकते हैं।

Chiti Kaise Bhagaye: गर्मियों के मौसम में चीटियों का आना बहुत ही आम बात हो जाती है। वहीं, ज्यादातर लोग चींटियों के चलते काफी परेशान रहते हैं। सफाई का ध्यान रखने के बावजूद भी चींटियां पीछा नहीं छोड़ती हैं। खाने-पीने की चीजों में चींटियां लग जाती हैं, जिससे उनका इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है। साथ ही, ऐसा खाना सेहत के लिए भी हानिकारक हो सकता है। अगर चींटियों के चलते आप भी परेशान रहते हैं, तो यह लेख आपके बहुत काम आने वाला है। क्योंकि आज हम आपको इस लेख में चींटियों को भगाने के कुछ असरदार उपाय बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप मिनटों में चींटियों से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

अपनाएं ये उपाय

इसके लिए आप चीनी के डिब्बे में 5-6 लौंग डाल दें और डिब्बे को थोड़ा खुला छोड़ दें। लौंग की तेज महक चींटियों को बिल्कुल पसंद नहीं होती है और वे वहां से भाग जाती हैं। इसलिए चींटियों को चीनी के डिब्बे में आने से रोकने के लिए उसमें 5-6 लौंग डालकर रखें। वहीं, आप खाने के डिब्बों के आसपास दालचीनी का पाउडर भी छिड़क सकते हैं। इसके अलावा तेज पत्ता रखकर भी चींटियों को खाने-पीने की चीजों से दूर रखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Glowing Skin Tips: सनबर्न और ब्लैकहेड्स से छुटकारा दिलाने में मदद करता है टमाटर, जानें लगाने का तरीका

आप चींटियों को भगाने के लिए सिरके का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। क्योंकि चींटियों को सिरके की गंध बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होती है। इसके लिए सिरके को एक स्प्रे बोतल में भर लें। फिर चींटियों के आने वाली जगहों पर इसका छिड़काव करें। कुछ ही समय बाद आपको वहां से चींटियां भागती हुई नजर आएंगी।

5379487