rajasthanone Logo
Dark Circles Home Remedies: आज हम आपके लिए काले घेरे से छुटकारा पाने के लिए एक बेहतरीन नुस्खा लेकर आए हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।।

Dark Circles Home Remedies:आजकल महिलाओं में सबसे ज्यादा परेशानी डार्क सर्कल्स को देखने को मिलती है। इसके पीछे का कारण खराब लाइफस्टाइल और दिन और खराब स्लिपिंग शेड्यूल होता है। आजकल ज्यादातर लोग अपना समय लैपटॉप और फोन  पर बिताते हैं। आाजकल रात में देर से सोना और सुबह देर तक उठना लोगों की बहुत आम आदत हो गई है। वहीं कुछ लोग दिन में भी काम करते हैं और रात में भी काम करते हैं। ऐसे में लोगों की सेहत और स्किन पर बुरा असर पड़ता है। अगर आप भी काले घेरे की समस्या से परेशान हैं तो हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप डार्क सर्कल्स को हमेशा के लिए खत्म कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं टिप्स के बारे में। 

महंगी क्रीम आंखों को नुकसान भी पहुंचाती हैं

अक्सर महिलाएं डार्क सर्कल्स की समस्या का समाधान पाने के लिए काफी रुपए खर्च कर देती हैं। महंगी क्रीम खरीदने के बाद भी डार्क सर्कल्स कम नहीं होते हैं। कई बार ये क्रीम आंखों को नुकसान भी पहुंचाती हैं। ऐसे में आज हम आपको एक नुस्खा बताएंगे जिसके लिए आपको एक भी रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप नेचुली तरीके से आंखों के कालेपन और पफीनेस से छुटकारा पा सकते हैं।

अपनाएं ये नुस्खा

इसके लिए आपको मुंह में हवा भरनी है और फिर इसके बाद ठंडे पानी को आंखों पर मारना है। ऐसा करने से आंखों के नीचे के ब्लड वेसल्स खुलते हैं और पफीनेस, कालेपन को कम करने में मदद मिलती है। आपको बता दें कि इसे आपको दो बार करना है। इसे आप सुबह और शाम कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके डार्क सर्कल्स कुछ दिनों में बिल्कुल ही खत्म हो जाएंगे। इसे आप हर रोज कर सकते हैं।

5379487