Bhavai Dance: राजस्थान का भवाई नृत्य आज देश विदेश तक जाना जाता है, इसका श्रेय कलाकार अशोक पहाड़िया को जाता है। उन्होंने भारत के विभिन्न राज्यों और अन्य देशों में जाकर अपनी कला का प्रदर्शन कर लोगों को इस अनोखे नृत्य के बारे में बताया है।
स्टंट के रूप में पेश किया जाता है नृत्य
राजस्थान व गुजरात का यह नृत्य स्टंट के रूप में पेश किया जाता है। भवाई नृत्य के कलाकार अशोक पहाड़ियां बताते है कि वह विभिन्न जगहों पर जाकर अपनी कला को दिखाते है और लोगों द्वारा खूब तारीफें और तालियां बजाते हैं, लेकिन इन तालियों से पेट की भूख नहीं मिटाई जा सकती है। अशोक के साथ उनकी टीम में अन्य सदस्य भी शामिल होते है। अशोक और उनकी टीम देश-विदेश में जाकर राज्य के भवाई नृत्य का प्रचार करते हैं और अपनी कला को दुनिया में एक नई पहचान दिलाते हैं।
ये भी पढ़ें:- Unique Temple of Jaipur: जयपुर का यह मंदिर खुलता है साल में बस एक बार, जानिए क्या है इसका रहस्य
स्टंट देख चौंक जाते है लोग
भवाई नृत्य एक प्रकार का ऐसा डांस है जिसमें कलाकार विभिन्न प्रकार के स्टंट पेश करते हैं, जैसे सिर पर कांच के गिलास को बैलेंस करना, सिर पर एक साथ मिट्टी के मटके रखना, तलवारों से नृत्य करना, गिलास पर टायर रखकर डांस करना आदि। जितना सुनने में यह खतरनाक लग रहा है उतना ही यह देखने में हैरान कर देता है। नृत्य देखने आए लोग यह स्टंट देखकर चौंक जाते हैं।
अंबानी परिवार की शादी में कर चुके है कला का प्रदर्शन
अशोक पहाड़िया ने बताया कि उन्हें इस कला का हुनर अपने पिता से पिता से मिला है। वे आज भी भवाई नृत्य के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते है। उन्होंने कई बड़े कार्यक्रमों में अपनी कला पेश की है। अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी की रॉयल शादी में भी अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके है। वे और उनकी टीम ऐसे कई आयोजनों में अपनी कला को दुनिया तक पहुंचाने और राजस्थान की संस्कृति को जिंदा रखने का कार्य कर रहे हैं।