rajasthanone Logo
Government Jobs Update: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की लाइब्रेरेियन भर्ती में 100 पदों की बढ़ोतरी की जाएगी। इसके लिए भी विभाग द्वारा मंजूरी दी गई है।

Government Jobs Update: बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई है। भर्ती लाइब्रेरियन और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के पदों में बढ़ोतरी की जाएगी। इसके साथ ही कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने की संभावना है। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती में लंबे समय से अटकी चयनितों की नियुक्ति का रास्ता भी खुल गया है। आपको बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की लाइब्रेरेियन भर्ती में 100 पदों की बढ़ोतरी की जाएगी। इसके लिए भी विभाग द्वारा मंजूरी दी गई है।

वित्त विभाग द्वारा 100 पदों की बढ़ोतरी की मंजूरी दी गई

वहीं अभ्यर्थी कई दिनों से इस भर्ती में 250 पदों की बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। जिसको लेकर कई जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा मंत्री को पत्र भी लिखा था,लेकिन वित्त विभाग द्वारा 100 पदों की बढ़ोतरी की मंजूरी दी गई है। वहीं बेरोजगार नेता रविंद्र चौधरी ने बताया कि बोर्ड ने पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड तृतीय 2024 भारती 548 पदों पर निकाली थी। इसमें शिक्षा विभाग में 500 और संस्कृत शिक्षा के 48 पद थे। अभ्यर्थी पद बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

कंप्यूटर अनुदेशकों के 2300 पदों पर भर्ती की मंजूरी मिली

इसके साथ आपको बता दें कि वित्त विभाग ने कंप्यूटर अनुदेशकों के 2300 पदों पर भर्ती की मंजूरी दी है। जिसमें बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक की 2000 और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 300 पद शामिल हैं। शिक्षा विभाग में बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक की स्थिति 3427 पदों पर और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक की 315 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा था। जिसमें से 2300 पदों पर भर्ती की मंजूरी मिल गई है।

यह भी पढ़ें- Government Job 2026: वैकेंसी की होगी भरमार, हजारों अभ्यर्थियों का सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को जल्द ही नियुक्ति मिल सकती है

मिली जानकारी के मुताबिक कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से आयोजित हुई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में पदों की बढ़ोतरी हो सकती है। जहां भर्ती 53749 पदों पर निकली थी। परीक्षा में 21 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी ने हिस्सा लिया था। वहीं आरपीएससी की तरफ से आयोजित एफएसओ भर्ती 2019 और एफएसओ भर्ती 2022 के चयनित 296 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को जल्द ही नियुक्ति मिल सकती है।

5379487