RSMSSB Stenographer Admit Card: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। बोर्ड ने प्रदेश में होने वाली स्टेनोग्राफर और पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड-II भर्ती परीक्षा 2024 के फेज-2 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। अगर आप योग्य हैं या फिर इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इसे डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया…
कब होगी परीक्षा?
जानकारी के लिए बता दें जिन अभ्यर्थियों ने फेज-I में सफलता हासिल की है, अब वे टाइपिंग टेस्ट और शॉर्टहैंड टेस्ट में शामिल होंगे। इसके लिए 29 जून रविवार का दिन चुना गया है। प्रदेश के विभिन्न केंद्रों में दो शिफ्ट में परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक होगी। जबकि, दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
कितने पदों पर हो रही भर्ती?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड इस परीक्षा से स्टेनोग्राफर और पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड-II के कुल 474 पदों पर भर्ती कर रही है।ध्यान रहे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को SSO ID, यूजर नेम और पासवर्ड जरूर याद रखना होगा।
प्रवेश पत्र कैसे करें डाउनलोड?
- प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट में जाने के बाद होम पेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपनी आवश्यक जानकारी यूज़रनेम डालकर लॉगिन करें।
- अब आपको आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकालकर रख लें।
यहां समझ लें बोर्ड की गाइडलाइन
बोर्ड ने प्रवेश पत्र में परीक्षा संबंधी सारी गाइडलाइन दे रखी है। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवार को अपना वैध प्रवेश पत्र, एक मूल फोटो युक्त पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि लेकर आना अनिवार्य है। पहचान पत्र पर जन्मतिथि स्पष्ट रूप से अंकित होनी चाहिए।