SI Exam Update: राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2021 को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वहीं हाईकोर्ट द्वारा भर्ती रद्द किए जाने के बाद अब सभी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट पर टिक गई हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या सुप्रीम कोर्ट इस परीक्षा को दोबारा बहाल देगा या फिर भर्ती पूरी तरह खत्म कर दी जाएगी।
परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र लीक हुआ
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाईकोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया में बड़े स्तर पर गड़बड़ी और पेपर लीक के आरोपों को गंभीर मानते हुए पूरी भर्ती को रद्द कर दिया है। वहीं जांच के दौरान पता चला है कि परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र लीक हो गया था। ऐसे में अदालत ने RPSC की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। वहीं कोर्ट का मानना है कि पूरी चयन प्रक्रिया ही दूषित हो गई, तो उसके आधार पर की गई नियुक्तियों को वैध नहीं माना जा सकता है।
यह भी पढ़ें- SI Exam Latest Update: 2.21 लाख अभ्यर्थियों को झटका, ओवरएज अभ्यर्थी को एग्जाम देने का नहीं मिलेगा मौका
रिपोर्ट में बड़े पैमाने पर धांधली की पुष्टि
कोर्ट कहां मानना है कि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को हटा दिया गया है, जिससे अभी छंटनी करना असंभव हो गया है कि कौन सा अभ्यर्थी ईमानदार से पास हुआ कौन सा नकल से। वहीं रिपोर्ट में बड़े पैमाने पर धांधली की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही आपको बता दें कि एडीजी, एसओजी और उपमंत्रिमंडलीय समिति ने पहले ही इस भर्ती को रद्द करने की सिफारिश की थी। वहीं कोर्ट ने कहा है कि धांधली वाली भर्ती को जारी रखना उन मेहनती यवाओं के साथ अन्याय होगा। जिन्होंने काफी मेहनत से परीक्षा दी थी। ऐसे में अब देखना यह होगा कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में क्या फैसला सुनाता है, क्योंकि इसका असर न केवल अभ्यर्थियों के करियर पर पड़ेगा, बल्कि राज्य की भर्ती प्रक्रियाओं पर भी पड़ेगा।










