rajasthanone Logo
SI Latest Update: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। लगभग 2.21 लाख ओवरएज अभ्यर्थियों को यह एग्जाम देने का मौका नहीं मिलेगा।

SI Exam Latest Update: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। लगभग 2.21 लाख अभ्यर्थियों को इस प्रक्रिया में बड़ा झटका लगा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1015 पदों के लिए एसआई भर्ती परीक्षा 5 और 6 अप्रैल को होगी। जिसमें लगभग 7.70 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे। ऐसे में तमाम उम्मीदों के बीच ओवरऐज हो चुके लगभग 2.21 लाख अभ्यर्थियों को यह एग्जाम देने का मौका नहीं मिलेगा। एक दिन पहले ओवर ऐज अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल करने का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने दिया था। 

छुट्टी के दिन ही सुनवाई हुई

बिना किसी समाधान पर विचार किए आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल की थी। वहीं इस पर सुप्रीम कोर्ट की विशेष बेंच ने स्पष्ट किया कि एसआई भर्ती 2021 के सभी अभ्यर्थियों को नहीं बल्कि केवल वही अभियर्थी परीक्षा दे सकेंगे, जिन्होंने इससे जुड़े न्यायालय में याचिका दायर की है। आयोग की ओर से दायर प्रार्थना पत्र पर छुट्टी के दिन ही सुनवाई हुई और उसी दिन संशोधन आदेश जारी कर दिया गया। इससे परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव की नौबत ही नहीं आई।

यह भी पढ़ें- UPSC NDA Admit Card 2026: एनडीए परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड

परीक्षा निर्धारित तिथि 5 और 6 अप्रैल को होगी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोर्ट में आयोग के दलीलों को मानते हुए आदेश में संशोधन किया है। वहीं सचिव रामनिवास मेहता का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही एसआई परीक्षा 2025 आयोजन में कोई बाधा नहीं बची है। इसके साथ थी बताया गया है कि परीक्षा पूर्व निर्धारित समय और कार्यक्रम के मुताबिक ही होगी। आयोग ने साफ कर दिया है कि परीक्षा निर्धारित तिथि 5 और 6 अप्रैल को ही आयोजित की जाएगी। कोर्ट के आदेश के बाद परीक्षा कार्यक्रम में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

5379487