Grade 3 Teacher Recruitment: राजस्थान सरकार 20 हजार ग्रेड थर्ड शिक्षकों की भर्ती की तैयारी कर रही है। सरकार के इस कदम के बाद 10 लाख से अधिक बीएड और डीएलएड डिग्री धारकों को एक उम्मीद मिली है। इसी के साथ शिक्षा विभाग ने उपलब्ध और आने वाली रिक्तियों की गणना भी शुरू कर दी है।
रिक्तियों का डेटा संकलन जारी
इस भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा वर्तमान और भविष्य की रिक्तियों का आकलन किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में न केवल वर्तमान के रिक्त पद शामिल है बल्कि वह पद भी शामिल है जो शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की वजह से खाली हो जाएंगे। मानदंडों के मुताबिक इस आने वाली रिक्तियों में 50% तक को नई भर्ती चक्र में शामिल किया जा सकता है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रीट का परिणाम मई में जारी कर दिया था। बस तभी से ही उम्मीदवार आधिकारिक शिक्षक भर्ती सूचना का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
इतने पदों पर भर्ती
राजस्थान में फिलहाल 10 लाख से ज्यादा योग्य उम्मीदवार हैं। उम्मीदवारों के पास बीएड और डीएलएड की डिग्री है। इसी के साथ वे ग्रेड थर्ड शिक्षक पदों के लिए भी पात्र हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रस्तावित 20000 पद योग्य उम्मीदवारों की बड़ी संख्या को देखते हुए काफी कम हैं।
पदोन्नति में देरी से रिक्तियों की गणना में बाधा
इस समय शिक्षा विभाग के सामने एक और सबसे बड़ी चुनौती है। वह चुनौती है मौजूदा तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति में 5 साल की देरी। यही वजह है कि रिक्तियों की सही संख्या को निर्धारित करना काफी मुश्किल है।
सुप्रीम कोर्ट केस से और रिक्तियां खुल सकती हैं
ऐसा कहा जा रहा है की उम्मीद की किरण सुप्रीम कोर्ट से लंबित मामले की संभावित वापसी में नजर आ रही है। शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल के मुताबिक राज्य सरकार इस मामले को वापस लेने के लिए आवेदन कर सकती है। इसके बाद लंबे समय से रुकी यह पदोन्नति का रास्ता साफ हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो इससे भर्ती के लिए और ज्यादा पद खाली हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें...SBI Job : बैंकिंग सेक्टर में करियर का शानदार मौका, 2964 पदों पर बंपर भर्ती... 48,480 तक मिलेगी सैलरी