rajasthanone Logo
Rajasthan Government Job: अलवर - दौसा में होमगार्ड के 409 पदों पर भर्ती होने वाली है। इसके लिए 16 से 31 मार्च तक फिजिकल टेस्ट होंगे। जिसमें 55 हजार से अधिक अभ्यर्थी भाग लेंगे। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Rajasthan Government Job: होमगार्ड के 409 पदों पर अलवर और दौसा के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। इसके लिए 16 से 31 मार्च तक पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर फिजिकल टेस्ट किए जाएंगे। ऐसे में गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र के कमांडेंट हरि सिंह यादव ने बताया कि गृह शिक्षा प्रशिक्षण के अलवर जिला खैरथल तिजारा व कोटपूतली बहरोड को शामिल करते हुए और दौसा के अभ्यर्थी शामिल होंगे। आपको बता दें कि अभ्यर्थियों की नामांकन प्रक्रिया के लिए हर अभ्यर्थी को मोबाइल पर एसएमएस और ईमेल द्वारा सूचना भेजी जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी वेबसाइट पर दिए गए लिंक या विभागीय वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

अलग-अलग समय पर बुलाए जाएंगे अभ्यर्थी

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि गृह रक्षा स्वयंसेवकों की नामांकन प्रक्रिया करीब तीन हफ्ते तक चलेगी। इसके लिए अलग-अलग जिलों में अभ्यर्थी अलग-अलग समय पर उपस्थित के लिए बुलाए जाएंगे। सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के महत्वपूर्ण निर्देश का पालन करना बहुत ही जरूरी है। नामांकन प्रक्रिया निदेशालय गृह रक्षा राजस्थान द्वारा गठित चयन समिति के सदस्यों के जरिए पूरी की जाएगी। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि जिला अलवर में 322 और जिला दौसा के 87 रिक्त पदों के लिए 55000 685 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय टेलीफोन नंबर 0144 23 3857 9 पर संपर्क करें।
गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र के कमांडेंट हरी सिंह यादव ने अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर अपने सभी मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: 15 दिन पहले ही तपने लगा राजस्थान, इस साल टूट सकते हैं गर्मी के रिकॉर्ड

आवश्यक दस्तावेजों में मूल निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, विशेष योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चिकित्सा प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र तथा पुलिस सत्यापन प्रमाण पत्र शामिल हैं। बिना मूल दस्तावेजों के किसी भी अभ्यर्थी को प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

5379487