Jaipuria Hospital: राजस्थान की राजधानी जयपुर में VIP और VVIP मूवमेंट के कारण सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने वाले दबाव की एक सोचने-विचारने वाली तस्वीर सामने आई है। आपको बता दें कि जयपुर के प्रमुख राजकीय जयपुरिया चिकित्सालय ने एक साथ कई वीआईपी ड्यूटी लगाए जाने को लेकर अपने हाथ भी खड़े कर दिए हैं।
आपको बता दें कि इस आधिकारिक पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अस्पताल के पास जो भी पर्याप्त एम्बुलेंस और मेडिकल स्टाफ नहीं है। ताकि एक ही समय पर कई वीआईपी दौरे के लिए एक साथ मेडिकल की टीमें एम्बुलेंस उपलब्ध करा सकें।
वीआईपी दौरे पर लगानी पड़ती है अलग से टीम
आपको बता दें जयपुरिया हॉस्पिटल प्रशासन का कहना है कि उन्हें लगातार सीएमएचओ कार्यालय से वीआईपी दौरे के दौरान एम्बुलेंस, मेडिकल टीम और ब्लड रिजर्व रखने के लिए अलग-अलग निर्देश भी मिलते हैं। प्रशासन का कहना है कि परेशानी तो तब खड़ी होती है जब एक ही समय पर एक से अधिक वीआईपी राजधानी में मौजूद होते हैं। साथ ही साथ एक के बाद एक टीमें कई जगहों भेजने का दबाव भी बनाया जाता है।
अस्पताल में पहले भी लिखा चुका है पत्र
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जयपुरिया अस्पताल ने लगभग एक साल पहले यानी 3 मई 2025 को भी सीएमएचओ को पत्र लिखा था और अपनी समस्याओं से अवगत कराया था। आपको बता दें कि उस दौरान तय भी हुआ था कि एक ही समय में कई वीआईपी ड्यूटी आती है तो अस्पताल केवल एक वीआईपी के लिए पूरी मेडिकल टीम और एम्बुलेंस देगा। लेकिन अतिरिक्त वीआईपी ड्यूटी के लिए जयपुरिया अस्पताल द्वारा केवल ब्लड ग्रुप ही उपलब्ध कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Jaipur CNG Latest Rate: ऑटो-टैक्सी चालकों की बढ़ी चिंता, जयपुर में CNG 93.41 रु/किलो पहुंची










