rajasthanone Logo
Jaipur CNG Latest Rate: जयपुर-अलवर में CNG की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में आम जनता और वाहन चालकों पर बोझ बढ़ गया है। आइए जानते हैं क्या हैं सीएनजी की नई दर।

Jaipur CNG Latest Rate: राजधानी जयपुर में एक बार फिर आम जनता को महंगाई का झटका लगा है। सीएनजी (CNG) की कीमतों में 2.50 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें लागू होने के बाद अब जयपुर में सीएनजी 93.41 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलेगी।
इससे पहले इसकी दर 90.91 रुपए प्रति किलो थी। वहीं आगरा रोड स्थित सिटी सर्विस स्टेशन के संचालक की योगेश सेठी ने बताया है कि नई दरें लागू हो चुकी हैं। इससे पहले अप्रैल 2025 में सीएनजी की दरों में ₹1 की बढ़ोतरी हुई थी। जिसके बाद दर 91.41 रुपए प्रति किलो हो गई थी।

निजी वाहनों ड्राइवरों पर होगा सीधा असर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह नई दरें जयपुर और अलवर में लागू होगी। वहीं अकेले जयपुर में टोरेंट कंपनी हर दिन करीब 2 लाख किलो सीएनजी की सप्लाई करती है। लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से अब गाड़ी ड्राइवरों और आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ गया है। खासतौर पर ऑटो, टैक्सी और सीएनजी से चलाने वाले निजी वाहनों के ड्राइवरों को इसका सीधा असर झेलना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राज्य में सुहाना हुआ मौसम, बारिश और तेज हवाओं से गिरा तापमान, जल्द फिर लौटेगी गर्मी

जानें पुराने कुछ आंकड़ें

ऐसे में अगर पुराने कुछ आंकड़ों पर नजर डालें तो सीएनजी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। जुलाई 2024 में जहां कीमत 87.91 रुपये प्रति किलो थी। वहीं अक्टूबर में यह बढ़कर 90.41 रुपये हो गई थी। इसके बाद फिर बढ़कर नवम्बर 2024 में यह 91.41 रुपये तक पहुंची। इसके बाद मार्च 2025 में घटकर 89.41 रुपए हुई और फिर अप्रैल 2025 में बढ़ते हुए 90.41 पहुंच गई थी।

5379487