rajasthanone Logo
Periods Late Hone Ke Karan: आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि महिलाओं में पीरियड्स लेट आना किन बीमारियों का संकेत होता है। तो चलिए जानते हैं पीरियड्स लेट होने के लक्षण के बारे में।

Periods Late Hone Ke Karan: महिलाओं के पीरियड्स एक बहुत ही नेचुरल प्रोसेस है। वहीं आमतौर पर ये 20 से 35 दिन के बीच में आते हैं। वहीं टाइम से पीरियड आना दर्शाता है कि शरीर का हार्मोनल और मेटाबॉलिक सिस्टम ठीक से चल रहा है। ऐसे में कई बार कुछ महिलाओं को पीरियड्स लेट आने की शिकायत रहती है, जो कि कुछ बीमारियों का संकेत हो सकता है। ऐसे में हम आपको सही समय पर ध्यान देना जरूरी होता है। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि महिलाओं में पीरियड्स लेट आना किन बीमारियों का संकेत होता है। तो चलिए जानते हैं पीरियड्स लेट होने के लक्षण के बारे में।

 पीरियड्स लेट होने के कारण

  • चलिए सबसे पहले जानते हैं कि पीरियड्स लेट किन वजह से होते हैं। आपको बताते चलें कि पीरियड्स लेट होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जिसमें सबसे बड़ा कारण होता है हार्मोन का इंबैलेंस होना।
  • इसके साथ ही थायरॉइड, पीसीओएस, एनीमिया, ज्यादा वजन होना, स्ट्रेस जैसे भी कारण हो सकते हैं। वहीं कई बार प्रेगनेंसी और ब्रेस्ट फीडिंग और कुछ गंभीर बीमारियों के कारण भी पीरियड्स पर असर पड़ता है।
  • अगर आप ज्यादा मेहनत करते हैं, तो भी इसका असर पीरियड्स पर पड़ता है। वहीं हार्मोनल दवाइयां या लंबे समय से हार्मोन थेरेपी लेने की वजह से भी महिलाओं में पीरियड्स लेट आने लगते हैं।
  • इसके साथ ही अगर आप डायबिटीज या लीवर की समस्या से जूझ रहे हैं तो इस कारण भी पीरियड्स प्रभावित होते हैं। ऐसे में आपको समय पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी होता है। अगर आपको इस दौरान पीरियड्स रेगुलर नहीं आते हैं तो आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लाइफस्टाइल में सुधार करके भी इस तरह की परेशानी से बचा जा सकता है।

इन चीजों का रखें ख्याल

- हेल्दी डाइट लें।

- नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।

यह भी पढ़ें-  Belly Fat Reduction: पेट की चर्बी घटाने के लिए सुबह पिएं ये ड्रिंक, कुछ ही दिनों में स्लिम होगी कमर

- भरपूर नींद लें।

-  स्ट्रेस को कम करें।

-  पीरियड्स की डेट का रिकॉर्ड जरूर ध्यान रखें।

5379487