rajasthanone Logo
Tan Removal Tips: आज हम आपके साथ टैनिंग से छुटकारा पाने के बहुत ही असरदार उपाय शेयर करने जा रहे हैं, जिसे अजमाने के कुछ दिनों बाद ही फर्क दिखना शुरू हो जाएगा।

Tan Removal Tips: मौसम मानसून का है, लेकिन फिर भी धूप वगैरह भी निकल रही है। ऐसे में लोगों को टैनिंग हो जाती है। वहीं, टैनिंग के चलते त्वचा का रंग डल नजर आने लगता है। ऐसे में महिलाएं तरह-तरह के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। वहीं, आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि आप महंगे पार्लर ट्रीटमेंट की जगह घर पर ही किचन में मौजूद कुछ चीजों से टैनिंग को बाय-बाय कह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं टैनिंग से छुटकारा पाने का असरदार उपाय।

इसके लिए आपको मसूर दाल लेनी है। आपको बता दें, मसूर दाल में प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो डेड स्किन सेल्स को निकालकर टैनिंग को दूर करने में मदद करते हैं और त्वचा को चमकदार बनाते हैं। ऑयली स्किन वालों के लिए यह पैक काफी असरदार हो सकता है।

इसके लिए आपको दो बड़े चम्मच मसूर दाल का पाउडर लेना है। इसमें एक बड़ा चम्मच दही, एक चम्मच शहद और थोड़ा सा गुलाब जल डालकर मिला लें। फिर इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। आपको इसे बहुत ज्यादा पतला नहीं करना है।

इसके बाद इसे फेस पर लगाने से पहले चेहरा फेसवॉश से अच्छी तरह धो लें। फिर तैयार पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद गीले हाथों से हल्के हाथों से मसाज करते हुए सादे पानी से धो लें। इसे आप हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं। इससे टैनिंग से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है।

5379487