rajasthanone Logo
JLN Hospital News: गर्मी से लोगों की सेहत बिगड़ रही है। जेएलएन अस्पताल में मरीजों की संख्या में लगातार उछाल आ रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

JLN Hospital News: जेएलएन अस्पताल में बीते चार दिनों से ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातर बढ़ रही है। मेडिसिन यूनिट व कैजुअल्टी में 400 से ज्यादा मरीजों की संख्या बढ़ी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मरीज पेट दर्द, उलटी दस्त व घबराहट होने की शिकायत लेकर आ रहे हैं। वही धीरे धीरे करके बढ़ी गर्मी की वजह से मरीज डिहाइड्रेशन के शिकार हो रहे हैं। 

ऐसे में लोगों को सलाह है कि वे इन बातों का ध्यान रखें

- दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
- जूस और अन्य तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाएं।
- बाहर के खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें।
- शरीर में पानी की कमी न होने दें ताकि विषैले तत्व बाहर निकलते रहें।
- डिहाइड्रेशन के लक्षणों पर ध्यान दें।

यह भी पढ़ें- Power Cut: उदयपुर में बिजली कटौती, मादड़ी क्षेत्र में 10 से 5 बजे तक सप्लाई रहेगी बंद

वहीं अगर आप इन दिनों कई लोग शौच भी लगातार नहीं जा रहे हैं। ये बीमारी कीडनी इंफेक्शन का कारण बन सकता है। इन दिनों ऐसे मरीजों को अत्यधिक प्यास लगना, मुंह और जीभ सूखना, कमजोरी, थकान, चक्कर आना, पेशाब कम आना या गहरे पीले रंग का होना, सिरदर्द, आंखें धंसी हुई लगना, गंभीर स्थिति में बेहोशी या भ्रम की शिकायत रहती है। इसके लिए कोशिश करें कि आप बार-बार पानी पिएं ताकि शरीर से विषैले तत्व बाहर निकल सकें। ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गर्मी के दौरान नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें और शरीर में तरल पदार्थों की कमी न होने दें। किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें।

5379487