Cancer Prevention: चाय या कॉफी पीना आम बात है, लेकिन अगर इसे बहुत गर्म पीने की आदत है तो थोड़ा इंतजार करना बेहतर हो सकता है। हाल ही में हुई रिसर्च में सामने आया है कि बहुत गर्म पेय पीने और खाने की नली में एक प्रकार के कैंसर हो सकता है। वहीं शोधकर्ताओं के मुताबिक, पेय का तापमान जितना ज्यादा और सेवन जितना अधिक था, जोखिम भी उतना ही बढ़ा। आइए जानते हैं इससे जुड़ी तमाम जानकारी।
कितना गर्म पेय न पिएं?
ऐसे में एक सुरक्षित तापमान तय नहीं किया गया। विशेषज्ञों की सलाह है कि चाय या कॉफी को इतना ठंडा होने दें कि उसे आराम से पिया जा सके, यानी मुंह और गले में जलन महसूस न हो।
आपको बता दें कि रिसर्च के दौरान 9.8 लाख लोगों पर 14 साल अध्ययन किया गया। बहुत गर्म पेय पीने वालों में स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा (खाने की नली का एक प्रकार का कैंसर) का जोखिम करीब 3 गुना, जबकि दिन में 6 या ज्यादा गर्म पेय लेने वालों में 71% ज्यादा पाया गया।
ऐसा क्यों हो सकता है?
बहुत गर्म चाय या कॉफी पीने से खाने की नली की अंदरूनी परत की कोशिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है। लंबे समय तक होने वाली यह क्षति कैंसर के खतरे में भूमिका निभा सकती है। हालांकि, इस स्टडी में लोगों ने खुद बताया कि वे पेय को कितना गर्म पीते हैं।









