Urinary Infection Risk: कई बार ट्रैवल करते समय या फिर लंबे समय तक बाहर रहने के दौरान कुछ लोग यूरिन रोककर रखते हैं, जो कि न सिर्फ असहजता पैदा करता है बल्कि लंबे समय तक ब्लैडर की सेहत पर भी असर डाल सकता है। अगर आप भी इस तरह की आदत अपनाते हैं, तो यह लेख आपके बहुत काम आने वाला है। क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि लंबे समय तक यूरिन रोकने से क्या समस्याएं हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं।
आपको बता दें कि एक्सपर्ट्स का कहना है कि बार-बार लंबे समय तक यूरिन रोकने से ब्लैडर पर प्रेशर बढ़ता है, जिससे इन्फेक्शन और सूजन जैसी परेशानियों का खतरा रहता है। वहीं कुछ रिसर्च में यह भी खुलासा हुआ है कि अगर लंबे समय तक यह परेशानी बनी रहे, तो यह कैंसर का कारण भी बन सकती है।
वहीं जिन महिलाओं को पहले से ही यूरिनरी समस्याएं हैं और बार-बार इन्फेक्शन की शिकायत रहती है, उन्हें लंबे समय तक यूरिन बिल्कुल भी नहीं रोकना चाहिए। नहीं तो यह आदत आपके ब्लैडर के लिए काफी हानिकारक हो सकती है।
इन बातों को बिल्कुल भी न करें इग्नोर
यूरिन करते समय जलन होना।
बार-बार यूरिन आने की परेशानी।
यूरिन रुक-रुक कर आना।
ब्लैडर पूरी तरह खाली न होना।
यूरिन में ब्लड दिखाई देना।
इन आदतों के जरिए ब्लैडर को हेल्दी रखें
लंबे सफर के दौरान बीच-बीच में वॉशरूम जरूर जाएं।
पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।
स्मोकिंग करने से बचें।
बच्चों और बुजुर्गों को हर 3 से 4 घंटे में वॉशरूम जाने के लिए कहें।









