rajasthanone Logo
Gas Home Remedies: आज हम आपके साथ गैस की परेशानी से निजात पाने के लिए बहुत ही असरदार नुस्खा बताने जा रहे हैं।

Gas Home Remedies: गलत खानपान के चलते आजकल पेट में गैस होने की समस्या बहुत ही आम बात हो गई है। कई बार गैस के कारण तेज दर्द और बेचैनी महसूस होने लगती है। ऐसे में कुछ खाने की इच्छा नहीं होती है और इसका असर हमारी सेहत पर भी पड़ता है। ऐसे में लोग दवाई का सहारा भी लेते हैं, लेकिन घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से भी पेट की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक असरदार देसी नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से पेट में फंसी गैस आसानी से बाहर निकल सकती है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

पेट की गैस से तुरंत राहत के लिए ट्राई करें ये घरेलू नुस्खा

आपको बता दें कि पेट में गैस को दूर करने के लिए अजवाइन, हींग और काला नमक बहुत ही मददगार होते हैं। हींग में एंटी-स्पास्मोडिक गुण होते हैं, जो पेट की आंतों में होने वाली ऐंठन को कम करने में मदद करते हैं। वहीं, इससे पेट में फंसी गैस को बाहर निकलने में भी मदद मिलती है। अजवाइन में थाइमोल होता है, जो डाइजेशन को बेहतर करता है। इसके सेवन से गैस और पेट फूलने की समस्या में भी आराम मिल सकता है। काला नमक पाचन एंजाइम्स के स्राव को बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही यह एसिडिटी को भी कम करने में सहायक हो सकता है।

अजवाइन-हींग से बनेगा असरदार चूर्ण

इसके लिए आप आधा चम्मच अजवाइन और एक चुटकी हींग लें। दोनों को तवे पर अच्छी तरह भून लें। इसके बाद इसमें काला नमक डालकर मिला लें। फिर तैयार चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं। आप इसे पीसकर भी रख सकते हैं। इसके बाद पानी में इसे डालकर काढ़ा बनाकर भी सेवन कर सकते हैं।

आपको बता दें कि आप इस मिक्सचर को बनाकर स्टोर करके भी रख सकते हैं। इस नुस्खे से गैस से राहत मिल सकती है। साथ ही, एसिडिटी और पेट दर्द में भी आराम मिल सकता है। हालांकि, अगर गैस या पेट दर्द की समस्या लगातार बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।

5379487