rajasthanone Logo
Health Tips: वजन घटाने के लिए हद से ज्यादा डाइटिंग करना खतरनाक हो सकता है। ऐसे में डिप्रेशन का जोखिम बढ़ सकता है।

Health Tips: आज के दौर में हर कोई स्लिम फिट दिखना चाहता है। लोगों के बीच में स्लिम दिखने की होड़ लगी हुई है। बॉडी को स्लिम रखने के लिए लोग तरह तरह के नुस्खे अजमा रहे हैं। कोई जिम जा रहा है तो कोई योग कर रहा है तो कोई डाइटिंग कर रहा है। सोशल मीडिया, फैशन इंडस्ट्री और बॉडी इमेज को लेकर बढ़ती जागरूकता ने युवाओं को खासतौर पर वजन घटाने की तरफ तेजी से मोड़ा है। जीरो फिगर दिखने के चक्कर में लोग डाइटिंग का सहारा ले रहे हैं। डाइटिंग ने केवल शरीर को नुकसान पहुंचाती है बल्कि मानसिक तनाव का भी खतरा बढ़ाती है। 

अत्यधिक डाइटिंग बन सकती है डिप्रेशन की वजह स्टडी का खुलासा

एक नई स्टडीज में निकाल कर सामने आया है कि बहुत ज्यादा डाइटिंग मानसिक सेहत पर भी बुरा असर डालती है। वजन घटाने की होड़ में लगातार डाइटिंग करने वाले डिप्रेशन की समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। जो लोग जरूरत से ज्यादा कैलरी बर्न करते हैं उनमें डिप्रेशन के लक्षण ज्यादा पाए गए हैं।

डाइटिंग के चक्कर में टूट रही है मानसिक सेहत

डॉक्टर किलर ने कहा है कि कोई व्यक्ति अगर कैलरी बर्न कर रहा है और इसके बावजूद भी वजन नहीं घट रहा या फिर वजन बार-बार बढ़ रहा है तो इससे डिप्रेशन बढ़ सकता है। बहुत कम कैलोरी लेने से नींद की समस्या और एकाग्रता में कमी आती है।

वजन कम करने से पहले ज़रूरी है एक्सपर्ट की सलाह

तेजी से वजन घटाना आजकल एक ट्रेंड बन गया है। लेकिन यार ट्रेंड कई बार सेहत के लिए घातक साबित हो सकते हैं। वजन घटाने के लिए डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह अवश्य लें। वजन घटाने के लिए बहुत ज्यादा कैलोरी कम करने के बजाय आप अपने खाने में बदलवा करें। हर मिल में प्रोटीन,कार्बोहाइड्रेट हेल्दी फैट और फाइबर शामिल करें।

5379487