rajasthanone Logo
7 Day Diet Plan: आज हम आपको वेट कम करने के लिए सात का डाइट प्लान शेयर करने जा रहे हैं, जो आपके वेट कम करने में बहुत मदद करेगा।

7 Day Diet Plan: खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के चलते आजकल ज्यादातर लोग अपने बढ़ते वजन को लेकर काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में लोग वेट कम करने के लिए जिम का सहारा लेते हैं, लेकिन फिर भी कुछ खास नजर नहीं आता है। आपको बता दें कि वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ खान-पान पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इस बीच आपकी मदद के लिए आज हम आपके साथ पूरे एक हफ्ते का डाइट प्लान शेयर करने जा रहे हैं, जो आपका वजन कम करने में मददगार साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

पहला दिन: दिन की शुरुआत आप एक बैलेंस्ड मील से करें। इसके लिए आप रात के खाने में दाल-चावल, पनीर बेसन चीला या फिर मिक्स वेज दलिया खा सकते हैं। इससे आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलेगा और आपका पेट भी हल्का रहेगा। यह आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाता है।

दूसरा दिन: अपनी डाइट को टेस्टी बनाने के लिए आप ओट्स की रोटी, हरी-भरी पालक पनीर और एक कटोरी सलाद खा सकते हैं। सलाद में आप खीरा, टमाटर और प्याज ले सकते हैं। ओट्स और पालक का कॉम्बिनेशन डाइजेशन के लिए अच्छा रहता है। वहीं, यह पेट भरा रखने में मदद करता है।

तीसरा दिन: इस दिन आप कुछ हल्का और झटपट बनने वाली रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए आप मिक्स वेजिटेबल राइस बनाकर खाएं। इसमें आप गाजर, ब्रोकली, बींस और अपनी पसंद की सब्जियां डाल सकते हैं। यह मील आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाता है।

चौथा दिन: इस दिन आप स्टीम्ड और हेल्दी सूप को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके साथ आप ओट्स की रोटी और सलाद भी ले सकते हैं। इस मील से आपको प्रोटीन और फाइबर दोनों मिल सकते हैं, जो वजन कम करने में मदद कर सकते हैं।

पांचवां दिन: इस दिन आप मिक्स कॉर्न-बालक की सब्जी, उबला हुआ चुकंदर और एक कटोरी फ्रेश दही खा सकते हैं। यह आपको एनर्जी देने का काम करेगा। साथ ही, इसमें कैलोरी भी कम होती है।

छठा दिन: आप सोयाबीन कीमा से भरे सोया रैप और इसके साथ चटनी खा सकते हैं। सोयाबीन प्रोटीन का अच्छा सोर्स होता है। यह आपकी मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें- Mustard Oil: जोड़ों के दर्द से कमर दर्द तक, सरसों तेल और कपूर की मालिश के बताए जाते हैं ये 5 फायदे

सातवां दिन: आप अपनी थाली में पनीर और क्विनोआ पनीर रैप शामिल कर सकते हैं।

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आप इस डाइट प्लान को फॉलो कर सकते हैं। इसके साथ ही, रात में 7 से 8 घंटे की पूरी नींद लें, क्योंकि नींद पूरी नहीं होने से भी फैट बर्निंग की प्रक्रिया धीमी हो सकती है।

5379487