rajasthanone Logo
Mustard Oil: सरसों तेल में कपूर मिलाकर मालिश करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं इसे लगाने का सही तरीका।

Mustard Oil: सरसों का तेल सिर्फ खाने के लिए नहीं, बल्कि स्वास्थ्य से जुड़े लाभ के लिए भी होता है। इसके इस्तेमाल से कई तरह के फायदे हमारे शरीर को मिलते हैं। खासकर इसकी ताकत दोगुनी तब हो जाती है, जब इसमें कपूर का इस्तेमाल करते हैं। कपूर को सरसों तेल में डालकर शरीर पर मालिश करने से कई सारे अचूक फायदे बॉडी को मिलते हैं। दर्द से लेकर थकान तक में यह बॉडी के लिए कारगर साबित होती है। इसलिए आज हम आपको उन 5 फायदों के बारे में बताएंगे, जो इसके इस्तेमाल करने से मिलते हैं।
1. जोड़ों का दर्द

सरसों के तेल और और कपूर का मिश्रण जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में काफी ज्यादा उपयोगी होता है। इसमेंं गठिया के कारण होने वाले दर्द से आराम मिलता है।

2. ऐसे करें मालिश

इसके लिए आप सरसों तेल में कपूर डालकर तब तक गर्म करें, जब तक कपूर तेल में न घुल जाए। फिर इसे ठंडा कर लें और इसके बाद इसके जोड़ों की मालिश करें।

3. सर्दी जुकाम में आराम

सरसों के तेल में कपूर मिलाकर शरीर की मालिश करने से सर्दी जुकाम की समस्या से राहत मिल जाता है। यह बंद नाक और छाती के कंजेशन को खोलने में फायदेमंद है।

4. कमर और पीठ दर्द से राहत

यदि आप ज्यादा कमर और पीठ की दर्द से परेशान रहते हैं तो सरसों के तेल और कपूर मिलाकर मालिश कर सकते हैं। यह इसमें काफी आराम देता है।

5. ब्लड सर्कुलेशन में सुधार

सरसों के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। अगर इस मिश्रण से अपने शरीर की मालिश करेंगे, तो दिल तक ब्लड फ्लो बेहतर तरीके से होगा।

5379487