rajasthanone Logo
Health Risks Of Copper Water: जहां ताबें के बर्तने पीने से शरीर को फायदे मिलते हैं। वहीं तांबे के बर्तन में पानी पीना हानिकारक भी हो सकता है। इस लेख में जानेंगे नुकसान के बारे में।

Health Risks Of Copper Water: तांबे के बर्तन में पानी पीना यह भारतीय परंपरा में स्वास्थ्यवर्धक अभ्यास माना जाता है। बताया जाता है कि तांबे में एंटी बैक्टीरियल और मिनरल भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। वहीं बहुत कम लोग जानते हैं कि तांबे के बर्तन में पानी पीना नुकसानदायक भी हो सकता है। इसमें पानी पीने से कई तरह की परेशानियां भी होने का डर रहता है। इसके साथ ही तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी कुछ लोगों को नहीं पीना चाहिए। इस लेख में आज हम आपको बताएंगे कि किन लोगों को तांबे के बर्तन में पानी पीने से बचना चाहिए। इसके साथ ही बताएंगे कि तांबे के बर्तन में पानी पीने से शरीर को क्या नुकसान होते हैं। तो आईए जानते हैं।

जानें तांबे के बर्तन में पानी पीने के नुकसान
सबसे पहले जानते हैं तांबे के बर्तन में पानी पीने से होने वाले नुकसान के बारे में। अगर आप तांबे के बर्तनों को ज्यादा इस्तेमाल करते हैं या सही तरीके से यूज नहीं करते हैं तो ऐसे में कॉपर टॉक्सिसिटी होने का डर रहता है। ऐसे में मतली, पेट दर्द, उल्टियां लूज मोशन जैसी पेट से जुड़ी समस्याएं होने का डर रहता है। वहीं कई बार तो तांबे में रखे पानी पीने से लिवर और किडनी को भी नुकसान पहुंचता है। आपको बता दें कि तांबे के बर्तनों में खट्टी चीज जैसे नींबू या दही नहीं रखना चाहिए इससे हानिकारक रिएक्शन होता है।

लिवर और किडनी फेल होने का भी रहता है डर
तांबे के बर्तन में पानी पीने का सबसे बड़ा नुकसान कॉपर टॉक्सिसिटी का है जो कॉपर की अधिकता की वजह से होता है। ऐसे में पेट दर्द, चक्कर आना, उल्टियां होना, जी मालिश करना, लूज मोशन होना जैसे समस्याएं होने लगती हैं। वहीं कई बार तो लिवर और किडनी फेल होने का भी डर रहता है। 

यह भी पढ़ें- Healthy Food: विटामिन D3 की कमी पूरी करने के लिए खाएं ये चीजें, जल्द मिलेगी परेशानी से राहत

इन चीजों को तांबे के बर्तन नें रखने से बचें
आपको बता दें कि तांबे के बर्तनों में दूध, दही, मट्ठा जैसी चीज नहीं रखनी चाहिए। इससे हानिकारक रिएक्शन होता है. जो कि आपकी सेहत पर नुकसान पहुंचा सकता है। वही गर्मी के मौसम में तांबे का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

इन लोगों को तांबे के बर्तन में पानी पीने से बचना चाहिए 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गर्भवती और दूध पिलाने वाली मां को तांबे में पानी पीने से बचना चाहिए। वहीं जिन लोगों को पेट में दर्द, गैस उल्टी जैसे समस्या है उन लोगों को तांबे के बर्तन में पानी पीने से बचना चाहिए। 

5379487