rajasthanone Logo
Cancer Awareness Tips: आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि आपको अपनी जिंदगी में किन चीजों को खाने से बचना चाहिए जिससे कि आप कैंसर जैसी बीमारी से अपना बचाव कर सकें। तो चलिए जानते हैं।

Cancer Awareness Tips: आज के समय में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी एक बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है। यह बीमारी शरीर की कोशिकाएं असामान्य वृद्धि के बढ़ने से होती है। वहीं एक रिसर्च में पाया गया है कि 80 से 90% कैंसर बाहरी वजहों से होता है। जिसमें सबसे बड़ा कारण हमारे रोजमर्रा की जिंदगी और खान-पान होता है। जहां आज का समय मॉडल लाइफस्टाइल की तरफ जा रहा है। वहीं खान पान के मामले में भी आजकल तरह-तरह के नए ट्रेन्ड देखने को मिलते हैं, जो कि कैंसर जैसी बीमारी को बढ़ावा देते हैं। वहीं कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं जो कैंसर जैसी खतरनार बीमारी की समस्या को बढ़ा सकते हैं, जैसे कि प्रोसेस्ड मीट, ज्यादा तली-भुनी हुई चीजें, बहुत मीठी चीजें, रिफांइड कार्ब्स जैसी चीजों का सेवन काफी ज्यादा नुकसानदायक होता है। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि आपको अपनी जिंदगी में किन चीजों को खाने से बचना चाहिए जिससे कि आप कैंसर जैसी बीमारी से अपना बचाव कर सकें। तो चलिए जानते हैं। 

प्रोसेस्ड मीट

यह लंबे समय तक चलाया जाता है। इसे कई चीजों से मिलाकर बनाया जाता है। वहीं इसमें हॉट डॉग, सलामी, सॉसेज और जैसी मांस शामिल होते हैं। वहीं रिसर्च में पाया गया है कि यह मास संरक्षित करने के दौरान कैंसर पैदा करने वाले हानिकारक तत्व (कार्सिनोजेन्स) बनते हैं। यही वजह है कि प्रोसेस्ड मीट का सेवन करने से कोलन कैंसर, पेट का कैंसर और स्तन कैंसर होने का डर रहता है।

यह भी पढ़े- Dialysis Meal Plan: डायलिसिस मरीजों को इन बातों का रखना चाहिए खास ख्याल, डाइट में शामिल करनी चाहिए ये चीजें

फ्राई की हुई चीजें
स्टार्च से बनीं चीजें जैसे कि आलू। यह बहुत ज्यादा हाई टेंपरेचर पर तली जाती हैं। इसमें से एक हानिकारक रसायन एक्रीलामाईड बनता है। जोकि कोशिकाओं के मरने की क्षमता रखता है इसलिए आप फ्रेंच फ्राइज, आलू चिप्स जैसे चीजों को खाने से बचें। इसे खाने से डायबिटीज जैसी बीमारी तो होती है, साथ ही कैंसर जैसे बीमारी के जोखिम को भी बढ़ाता है।
 

5379487