rajasthanone Logo
What Is Anemia: आज हम आपको खून की कमी होने का कारण बताएंगे। इसके साथ ही इसकी कमी पूरी करने के तरीके भी बताएंगे। तो आइए जानते हैं।

What Is Anemia: भारत में ज्यादातर महिलाएं एनीमिया की समस्या यानी खून की कमी जैसी परेशानी का सामना करती हैं। जिसके चलते थकावट, चक्कर आना और वीकनेस जैसी दिक्कत होने लगती हैं। वहीं अगर इन लक्षणों पर ध्यान न दिया जाए तो ये गंभीर समस्या का भी कारण बन सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको खून की कमी होने का कारण बताएंगे। इसके साथ ही इसकी कमी पूरी करने के तरीके भी बताएंगे। तो आइए जानते हैं।

आइए सबसे पहले जानते हैं खून की कमी क्या होता है।
शरीर में सेल्स होते हैं जिन्हें रेड ब्लड सेल्स कहा जाता है। ये बॉडी के सभी हिस्सों को खून पहुंचाने का काम करते हैं। वहीं जब बॉडी में रेड ब्लड सेल्स का बनना कम हो जाता है तो बॉडी में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। ऐसे में नया खून बनने में कमी आने लगती है। पीरियड्स के चलते भी महिलाओं में खून की कमी होने लगती है। क्योंकि इस दौरान महिलाओं का एक हिस्सा खून निकल जाता है। ऐसे में खानपान पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है।

खून की कमी पूरी करने के लिए इन चीजों का करें सेवन
आयरन युक्त चीजें खाएं

इसके लिए पालक, टोफू, चुकंदर, बादाम, खजूर, आंवला, अंडा जैसी चीजों का सेवन करें।

विटामिन ए और सी वाली चीजों का करें सेवन

खून की कमी पूरी करने के लिए विटामिन ए और सी भी जरूरी होता है। इसके लिए आप शिमला मिर्च, नींबू, संतरा, पपीता, स्ट्रॉबेरी जैसे फलों का सेवन करें।

यह भी पढ़ें- Dalchini Ke Fayde: रात को सोने से पहले जरूर पिएं दालचीनी का पानी, शरीर को मिलेंगे कई गजब के फायदे

फोलिक एसिड का रखें खास ख्याल
फोलिक एसिड की कमी की वजह से रेड ब्लड सेल्स बनना कम हो जाते हैं। ऐसे में हरी सब्जियां, मूंगफली, चिकन, केला और चिकन जैसी चीजों को डाइट में शामिल करें।

एक्सरसाइज को लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं
हर रोज कम से कम 20 मिनट के लिए एक्सरसाइज जरूर करें। ऐसा करने से हीमोग्लोबिन बनता है जिससे खून बढ़ता है। वहीं जरूरत पड़ने पर एक बार डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

5379487