Fruits For Eye Health : आंखें हमारे शरीर का बहुत ही जरूरी हिस्सा हैं, जिनसे हम दुनिया को देखते हैं। लेकिन आजकल मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी की स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने की वजह से आंखों की रोशनी पर बुरा असर पड़ रहा है। हाल ही में आई एक रिसर्च में पता चला है कि कुछ फल अगर रोजाना खाए जाएं तो आंखें लंबे समय तक स्वस्थ रह सकती हैं। ये फल न सिर्फ नजर को तेज करते हैं, बल्कि बढ़ती उम्र में होने वाली आंखों की दिक्कतों से भी बचाते हैं। चलिए जानते हैं कौन-कौन से फल आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद हैं।
संतरा
संतरा में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एक रिसर्च में पाया गया कि जो लोग नियमित रूप से विटामिन सी का सेवन करते हैं उनमें Cataract की समस्या कम होती है। विटामिन सी आंखों के लेंस में जमा होती है जो एंटीऑक्सीडेंट का काम करती है। इसलिए रोज संतरा, नींबू या फिर मौसमी का रस पीने से आंखों के लिए फायदेमंद साबित होगा।
पपीता
पपीता में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है। जो आंखों की रोशनी के लिए सबसे महत्वपूर्ण विटामिन माना जाता है। पपीते में मौजूद ल्यूटिन और जियाजैथिन जैसे तत्व आंखों को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं। ये तत्व आंखों की ड्राइनेस को कम करते हैं। इसका सेवन आप सुबह नाश्ते के समय कर सकते हैं।
कीवी
कीवी एक ऐसा फल है जिसमें विटामिन C, ल्यूटिन और जियाजैंथिन तीनों ही पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। कीवी में मौजूद दिया तीनों तत्व आंखों की रेटिना को सुरक्षा प्रदान करते हैं। साथ ही नजर को तेज बनाए रखने में मदद करते है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए की भी एक अच्छा फल है।
ब्लूबेरी
ब्लूबेरी रेटिना की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में मदद करता है। अगर हम प्रतिदिन ब्लूबेरी का सेवन करते हैं तो आंखों के लिए फायदा मंद साबित होगा। इससे आप स्मूदी बनाकर ओट्स या फिर योगर्ट और नाश्ते में लें सकते हैं।
यह भी पढ़ें...Gooseberry Benefits: सर्दियों का सुपरफूड, रसभरी से बढ़ाएं इम्यूनिटी और चमकाएं चेहरा









