rajasthanone Logo
Healthy Tips: आज हम आपको इस लेख में लहसुन को पैरों में रगड़ने के फायदे के बारे में बताएंगे। तो आइए जानते हैं लहसुन को पैरों में लगाने के फायदे।

Healthy Tips: भारतीय किचन में आपको ऐसे कई मसाले मिल जाएंगे जो खाने के स्वाद तो बढ़ाते ही हैं, साथ ही कई बीमारियों के इलाज में भी काम आते हैं। जिसमें लहसुन भी शामिल है। लहसुन में ऐसे कई तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। वहीं लहसुन पैरों के लिए बहुत लाभकारी होता है। आज हम आपको इस लेख में लहसुन को पैरों में रगड़ने के फायदे के बारे में बताएंगे। तो आइए जानते हैं लहसुन को पैरों में लगाने के फायदे।

पैरों की सूजन होती है कम
अगर आप पैरों में सूजन के कारण परेशान रहते हैं तो ऐसे में आपके लिए पैरों में लहसुन लगाना बहुत ही फायदेमंद होता है। लहसुन में सूजन रोधी गुण पाए जाते हैं, जिस कारण यह सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले पैरों में लहसुन लगा सकते हैं।

पैरों में फंगस का खतरा होता है कम

अक्सर बरसात के मौसम में पैरों में फंगस होने का डर रहता है। ऐसे में पैरों में लहसुन लगा कर इस परेशानी से बचा सकता है। इसमें एंटीमाइक्रोबियल के गुण मौजूद होते हैं जो पैरों में फंगस लगने से बचाते हैं।

पैरों के दर्द से मिलता है छुटकारा

पैरों के दर्द से राहत पाने के लिए लहसुन बहुत लाभकारी होता है। अगर आपके रहता है या ज्यादा चलने से दर्द होने लगता है तो ऐसे में आप लहसुन की कलियां पैरों में लगा कर राहत पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Gulkand Ke Fayde: पान में डलने वाला गुलकंद नहीं औषधि से कम, शरीर को पहुंचाता है कई फायदे

पैरों की बदबू होती है दूर
अगर आपके पैरों में बदबू आती है तो आप लहसुन लगाकर इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। पसीने के कारण पैरों की स्किन पर बैक्टीरिया होने लगते हैं जिस वजह से बदबू आने लगती है। ऐसे में लहसुन लगाना बेस्ट उपाय है।

5379487