rajasthanone Logo
Bathroom Cleaning Tips: आज हम आपके साथ बाथरूम साफ करने की बहुत असरदार ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके बाथरूम को साफ करने में मदद करेगा।

Bathroom Cleaning Tips: बाथरूम हर घर का एक ऐसा हिस्सा होता है, जिसके साथ सफाई का खास ख्याल रखा जाता है। वहीं, यह डेली रूटीन में इस्तेमाल और लगातार पानी के इस्तेमाल से बाथरूम की टाइल्स में जिद्दी मैल और फंगस लग जाता है। ऐसे में अगर इसे साफ ना किया जाए तो इसे घंटे लगाने के बाद भी साफ करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोग इसे साफ करने के लिए केमिकल खरीदते हैं, लेकिन फिर भी कुछ खास असर सामने नहीं आता। ऐसे में आपको बता दें कि आज हम आपको बहुत ही बेहतरीन हैक के बारे में बताएंगे, जो आपके बाथरूम को चुटकियों में साफ करने में मदद करेगी। इसके लिए आपको ज्यादा रगड़ने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। मिनटों में आप बाथरूम को साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

बाथरूम की टाइल्स पर गंदगी जमा होने की कई वजह होती हैं। इसके पीछे का कारण होता है कि नहाते समय साबुन का इस्तेमाल करने पर शैंपू और शरीर का मैल पानी के साथ टाइल्स में जम जाता है। ऐसे में अगर कई दिन तक इसकी सफाई न की जाए तो यह दाग बहुत ज्यादा गहरे हो जाते हैं। टाइल्स की चमक भी गायब हो जाती है।

आप बाथरूम की सफाई करने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे टाइल्स के बीच जमी जिद्दी गंदगी को साफ किया जा सकता है। टूथपेस्ट में माइल्ड एब्रेसिव गुण पाए जाते हैं, जो जिद्दी मैल को हटाने में मदद करते हैं और क्लीनिंग एजेंट की तरह काम करते हैं।

इसके लिए आप एक कटोरी में दो से तीन चम्मच सफेद टूथपेस्ट लें। इसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा और नींबू डालकर मिला लें। अब तैयार मिश्रण को ब्रश की मदद से टाइल्स के बीच जमी गंदगी और पीली लाइन पर लगा दें। फिर पेस्ट लगाने के बाद 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद पुराने टूथब्रश से लाइनों को हल्के हाथों से रगड़ें। अगर सफाई करने से बाथरूम की फर्श और दीवारें अच्छी तरह साफ हो जाएं, तो पानी से धो लें। आपका बाथरूम नई जैसी चमकने लगेगा।

अगर आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो इसके लिए आप सफेद सिरका और बेकिंग सोडा का घोल बनाकर भी ट्राई कर सकते हैं। इसे छिड़कने से फंगस और जिद्दी गंदगी काफी हद तक साफ हो सकती है।

 

5379487