rajasthanone Logo
Heart Attack Risk: अक्सर देखा जाता है लोग नहाते वक्त बाल्टी में बर्फ डाल लेते हैं,ताकि पानी ठंडा हो जाए और उन्हे गर्मी से राहत मिल सके। दिल के मरीजों के लिए यह बहुत ही खतरनाक होता है।

Heart Attack Risk: गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। तेज धूप से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। ऐसे में कई बार लोग गर्मी से राहत पाने के लिए बाहर से आते ही ठंडे पानी से नहा लेते हैं। लोग इस बात से अनजान होते हैं उनकी यह आदत उनके लिए कितनी खतरनाक साबित हो सकती है। आज हम आपको इस लेख में ठंडे पानी से नहाने के नुकसान बताएंगे।

दिल की धड़कन बढ़ जाती है
हाल ही में हुई रिसर्च से सामने आया है कि अगर कोई इंसान गर्मी से ज्यादा ठंडे पानी से नहाता है तो यह उसके लिए बहुत ही भयानक साबित हो सकता है। ज्यादा ठंडे पानी से नहाने से दिल की धड़कन बढ़ जाती है। इसके साथ ही अचानक बीपी बढ़ने का भी डर रहता है। अक्सर देखा जाता है लोग नहाते वक्त बाल्टी में बर्फ डाल लेते हैं,ताकि पानी ठंडा हो जाए और उन्हे गर्मी से राहत मिल सके। दिल के मरीजों के लिए यह बहुत ही खतरनाक होता है। ऐसे में कोल्ड शॉक होने कर डर रहता है। कई बार यह जानलेवा भी हो सकता है।
कोल्ड शॉक क्या होता है?
जब कोई इंसान लंबे समय तक गर्मी में रहने के बाद अचानक से ठंडे पानी से नहाता है तो ऐसे में बल्ड सेल्स तेजी से सिकुड़ने लगते हैं। इस स्थिति में बीपी अचानक से बढ़ जाता है और दिल पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है। इस सिचुएशन को कोल्ड शॉक कहते हैं। ऐसे में कार्डियक अरेस्ट होने का भी खतरा रहता है।

यह भी पढ़ें- Body Odour Causes: क्या आपके पसीने से भी आती है बदबू? हो जाएं सावधान इन बीमारियों के हो सकते हैं संकेत

दिल के मरीज गुनगुने पानी से नहाएं
एक्सपर्ट की मानें तो नहाने के पानी का तापमान 26 डिग्री से 28 डिग्री के बीच का होना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि गर्मियों में ज्यादा ठंडे पानी से न नहाएं। दिल के मरीजों के लिए सलाह है कि वे गुनगुने पानी से नहाएं।

5379487