rajasthanone Logo
Guava Side Effect for Body: अमरूद खाना सेहत के लिए काफी लाभदायक माना जाता है, लेकिन कई बार यह हमारे बॉडी को नुकसान भी पहुंचना है। यहां हम आपको बताने वाले हैं कि अमरुद किन 3 स्वास्थ्य समस्या वाले लोगों को नहीं खाना चाहिए।

Guava Side Effect: ठंड के मौसम में अमरूद खाना सेहत के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है। विटामिन सी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह फल इम्यूनिटी सिस्टम बढ़ाने से लेकर पाचन तंत्र में सुधार करने में बड़ा योगदान देता है। लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी है कि अमरूद खाना कभी-कभी नुकसानदायक भी हो सकता है। वैसे तो हर चीज सभी लोगों के लिए सही नहीं होता है, इसी बीच आज हम आपको बताएंगे कि अमरुद किन 3 लोगों को नहीं खाना चाहिए। 

अमरूद में क्या पाया जाता है? 

भारत में अमरुद एक बहुत ही लोकप्रिय फल है। इसमें विटामिन सी के साथ-साथ फाइबर पोटेशियम और कई सारे गुणकारी तत्व पाए जाते हैं। शरीर के लिए ये तत्व काफी आवश्यक होते हैं। ऐसे में इसके सेवन से त्वचा काफी हेल्दी रहती है। अमरूद खाने से पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है और कई तरह के फायदे बॉडी को मिलते हैं। इसके अलावा अमरूद में छोटे-छोटे बीज भी पाए जाते हैं जो नुकसानदायक होते हैं। इसीलिए कुछ खास स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए इसे इग्नोर करना चाहिए। 

किडनी स्टोन में ना करें सेवन 

एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आपकी किडनी में किसी प्रकार की समस्या है या स्टोन हो गया है तो इस हालत में अमरूद का सेवन गलती से भी ना करें। इस फल में पोटेशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यदि किडनी कमजोर हो तो वह ज्यादा पोटेशियम नहीं झेल सकता, इसके बाद यह बॉडी में जम जाता है। अमरूद के बीज में ऑक्सलेट पाया जाता है, जिससे किडनी में स्टोन बनने का खतरा रहता है। 

पेट की समस्या वाले लोग करें परहेज 

अगर आपको इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम की समस्या है, तो भूल से भी अमरुद न खाएं। अमरूद में पाए जाने वाले छोटे-छोटे बीज पेट में जलन की समस्या पैदा कर सकती है। इसमें मौजूद ज्यादा फाइबर से दस्त या उल्टी की शिकायत भी हो सकती है। इतना ही नहीं पेट दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है। यदि आपको अमरूद खाने की ज्यादा इच्छा है तो उसका बीज निकाल कर खाएं। 

सर्जरी से पहले या बाद में ना खाएं 

अगर आपको कोई सर्जरी होने वाली है या कुछ समय पहले हुई है तो ऐसे में अमरूद का सेवन करने से काफी दूर रहें। यह एक ऐसा फल है जो ब्लड शुगर पर सीधे असर डालता है। यह एनेस्थीसिया के साथ प्रॉब्लम कर सकता है। इसमें खून को पतला करने की क्षमता होती है, जिससे ब्लीडिंग होने का खतरा बढ़ जाता है। सर्जरी होने के काम से कम दो हफ्ते बाद या पहले अमरूद का सेवन न करें।

 

5379487