Winter Recipe: सर्दियों के मौसम में कच्ची हल्दी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। कच्ची हल्दी का सेवन करने से सर्दी खांसी की समस्या से निजात मिलती है। साथ ही शरीर को गर्म रखने में भी मदद करता है। वहीं कच्ची हल्दी खाने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। कच्ची हल्दी की तासीर गर्म होती है। ऐसे में आप कच्ची हल्दी की सब्जी बनाकर खा सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में कच्ची हल्दी की सब्जी बनाने की रेसिपी बताएंगे। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
सामग्री
कच्ची हल्दी - 20 ग्राम
हरी मटर - आधा कप
दही - तीन चौथाई कप
प्याज -2
लहसुन -5
हींग - एक चुटकी
जीरा - एक चम्मच
हरी मिर्च -3
विधि
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले कच्ची हल्दी को धो लें। फिर इसे छीलकर कद्दूकस कर लें।
- अब आप एक कढ़ाई में घी गर्म करें और उसमें कच्ची हल्दी डालकर 10 मिनट तक भून लें।
- इसके बाद इसे आप बाहर निकाल कर रख लें।
- फिर इसमें आप हींग और जीरा डाल दें। इससे बाद इसमें लहसुन डालें और इसके पिंक हो जाने के बाद इसमें आप प्याज डालें।
- प्याज के गोल्डन हो जाने के बाद इसमें हरी मटर डालें और कुछ मिनट के लिए ढक कर पकने दें।
- अब इसके बाद आप इसमें भुनी हुई हल्दी डाल दे और इसमें फेंटा हुआ दही और सभी मसाले मिला दें।
- गैस को धीमी करके लगातार सब्जी को चलाते रहें।
यह भी पढ़ें- Healthy Recipe For Kids: अब बिस्किट नहीं, बच्चों को खिलाएं हेल्दी रागी कुकीज, मिनटों में होगी तैयार
- अब आप इसमें थोड़ा सा पानी डालें और इसे कुछ देर के लिए पकने दें।
- उसके बाद इसमें आप कसूरी मेथी डाल दें।
- सभी चीजों को अच्छे से पकने दें।
जब सब्जी से घी अलग हो जाए तो इसमें हरा धनिया डाल दें और फिर गैस बंद कर दें। आपके कच्ची हल्दी की सब्जी बनकर तैयार है।










