Healthy Recipe For Kids: रागी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह एक सुपर फूड भी होता है, जिसमें कई तरह के पोष्टिक तत्व मौजूद होते हैं। वहीं आप रागी से कुकीज बनाकर बच्चों को दे सकते हैं। रागी की कुकीज काफी टेस्टी बनकर तैयार होती हैं। यह बच्चों को काफी ज्यादा पसंद आती हैं। इसके साथ ही आप इसे बच्चों को टिफिन बॉक्स में भी दे सकते हैं। इसे बनाने में बहुत ही कम समय लगता है। यह सुबह बच्चों के लंच में पैक करने के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आज हम आपको रागी की कुकीज बनाने का तरीका बताएंगे। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।
सामग्री
रागी का आटा - एक कप
गुड़ पाउडर - स्वाद अनुसार
कोको पाउडर - एक चौथाई कप
मक्खन - आधा कप
बेकिंग पाउडर - आधा चम्मच
बेकिंग सोडा - एक चौथाई चम्मच
नमक - एक चुटकी
दूध - तीन बड़े चम्मच
चॉकलेट चिप्स ऑप्शनल
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में मक्खन और गुड़ पाउडर डालकर अच्छी तरीके से फेंट लें। इसे आप जब तक फेंटे जब तक यह अच्छे से फ्लफी न हो जाए।
- अब मिश्रण में रागी का आटा और कोको पाउडर छानकर डालें और मिक्स कर दें।
- अब इसमें आप बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और एक चुटकी नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
- अब आप इसमें दूध डालते हुए सॉफ्ट डो तैयार करें। ध्यान रखें आपको इसे ज्यादा गूंथना नहीं है। बस आपको इसका डो बनाना है।
- तैयार डो को आप 5 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
यह भी पढ़ें- Snacks Recipe: शाम की चाय के साथ एन्जॉय करें ताजा मेथी की मठरी, नोट कर लें रेसिपी
- इसके बाद आप इसे कुकीज की शेप दें और बेकिंग ट्रे में पेपर लगाकर कुकीज रखें। इसे आपको 15 से 15 मिनट तक 180 डिग्री सेल्सियस पर ओवन में बेक करना है। तय समय के बाद आप इसे बाहर निकाल लें।
- अब आप इसे ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद यह क्रिस्पी और करारी हो जाएंगी। इसे आप इसे ठंडा करके स्टोर करके रख सकते हैं।









