rajasthanone Logo
Veg Recipe: सहजन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। यह खाने में बहुत ही फायदेमंद होती है। आज हम आपके साथ इसे बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं।

Veg Recipe: सहजन एक बहुत लाभकारी उपयोगी सब्जी होती है। साथ ही यह सेहत में फायदा पहुंचाते हैं। आपको बता दें कि इसे ड्रमस्टिक भी कहा जाता है। यह डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और पाचन संबंधी समस्याओं में बहुत ही लाभकारी होती है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। ऐसे में आज हम आपको सहजन की मसालेदार सब्जी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह न सिर्फ खाने में लाजवाब होती है बल्कि बनाने में भी बहुत आसान होती है। तो चलिए जानते हैं सहजन की सब्जी बनाने की रेसिपी।
सामग्री
सहजन- आधा किलो
तेल- 1 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
हींग- 1 चुटकी
लहसुन-4 कलियां
प्याज-1
टमाटर-1
लाल मिर्च-1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
नमक-स्वादानुसार

यह भी पढ़ें- Kheer Recipe: घर पर बनाएं मलाईदार खीर, स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी से पाएं स्वादिष्ट खीर
विधि
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले सहजन की फली को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर उबाल लें।
-इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म कर उसमें जीरा, हींग, लहसुन और प्याज डालकर भूनें।
-फिर इसमें टमाटर और हल्दी, धनिया, लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह से पका लें।
- जब मसाला तैयार हो जाए, तब इसमें उबले हुए सहजन डालकर कुछ देर तक पका लें।
- गैस बंद करने के बाद हरा धनिया डालकर इसे गर्म-गर्म सर्व करें।

5379487