rajasthanone Logo
Kheer Recipe: आज हम आपके साथ खीर बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आपकी खीर एकदम परफेक्ट बनेगी।

Kheer Recipe: अक्सर मीठा खाने का मन हो, तो खीर का नाम सबसे पहले आता है। ज्यादातर लोगों को खीर काफी पसंद होती है। वहीं खीर बनाने में काफी आसान होती है। इसे आप घर पर किसी भी खास अवसर पर बना सकते हैं। कई बार कुछ लोगों की खीर में गांठ पड़ जाती है, जिससे खीर बेस्वाद लगने लगती है। ऐसे में आज हम आपको स्टेप बाय स्टेप खीर बनाने की रेसिपी बताएंगे। तो चलिए जानते हैं खीर बनाने की रेसिपी।

सामग्री

बासमती चावल - 1 कप 
दूध - 1 लीटर 
चीनी - 1/4 कप
काजू - 1/4 कप 
बादाम - 1/4 कप 
किशमिश - 1/4 कप 
इलायची पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच 

विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले चावल को धोकर 20 मिनट के लिए भिगो दें।
- फिर एक भारी तले वाले बर्तन में दूध को उबालें और मीडियम आंच पर पकाएं।
- जब दूध हल्का गाढ़ा हो जाए फिर उसमें चावल डालें और लगातार चलाते रहें ताकि चावल नीचे न लगे। ऐसा करने से खीर में गांठ नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़ें- Kabuli Biryani Recipe: आज खाने में बनाएं काबूली बिरयानी, स्वाद ऐसा कि बार बार खाने का करेगा दिल
- इसके बाद आप 15-20 मिनट के बाद चीनी डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- अब कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर डालें। 
- आप खीर को तब तक पकाएं जब तक यह मलाईदार और गाढ़ी न हो जाए।
आपकी खीर बनकर तैयार हैं। इसे आप ठंडी हो जाने के बाद सर्व करें।

5379487