rajasthanone Logo
Sweet Dish Ideas: आज हम आपके साथ लौकी की बर्फी बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। यह खाने में बहुत ही ज्यादा टेस्टी होती है। इसके साथ ही इसे बनाना भी बहुत आसान होता है।

Sweet Dish Ideas: लौकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इसमें फाइबर और विटामिन्स काफी ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं। वहीं आजकल लौकी की बर्फी का ट्रेंड काफी ज्यादा चल रहा है। ज्यादातर लोगों की लौकी की बर्फी पहली पसंद बनी हुई है। ऐसे में आज हम आपको लौकी की बर्फी बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। साथ ही इसे बनाने में भी आसानी होती है। आइए जानते हैं लौकी की बर्फी बनाने की रेसिपी। 
सामग्री
 लौकी – 500 ग्राम 
दूध – 1/2 लीटर
चीनी – 150–200 ग्राम 
घी – 2 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर – आधा चम्मच
बादाम, काजू, पिस्ता– 2 बड़े चम्मच
 विधि 
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले लौकी को छीलकर कद्दूकस करें और इसे हल्का निचोड़ लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाही में कद्दूकस की हुई लौकी डालें और मीडियम आंच पर 5–7 मिनट तक भून लें।
- फिर अब इसमें दूध डालकर पकने के लिए रखें। इसे आप बीच-बीच में चलाते रहें जब तक दूध अच्छी तरह सूख न जाए।

यह भी पढ़ें- Healthy Recipe: हेल्दी खाने का है मन तो ट्राई करें चुकंदर की रोटी, टेस्ट और हेल्थ का परफेक्ट कॉम्बीनेशन

- फिर अब आप इसमें चीनी डालें और तब तक पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए।
- अब आप इसमें इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- इसके बाद आप एक प्लेट या ट्रे में घी लगाकर मिक्सचर को फैलाकर सेट करें।
- फिर आप इसे ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा हो जाने के बाद अपनी पसंद की आकार में काट लें।
 आपकी लौकी की बर्फी बनकर तैयार है।

5379487