rajasthanone Logo
Healthy Recipe: आज हम आपके साथ चुकंदर की रोटी बनाने की रेसिपी बनाने शेयर करने जा रहे हैं। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है।

Healthy Recipe: आजकल लोग हेल्दी खानपान की तरफ ज्यादा ध्यान देते हैं। ऐसे में चुकंदर की रोटी एक बेहतरीन और पौष्टिक ऑप्शन बनकर उभर रही है। यह खाने में स्वादिष्ट होती ही है, साथ ही शरीर के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। आपको बता दें कि चुकंदर में आयरन, फाइबर, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करते हैं। खासकर बच्चों और महिलाओं के लिए यह रोटी बहुत ही फायदेमंद होती है।

ऐसे बनाएं चुकंदर की रोटी

चुकंदर की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर को उबालकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद आप एक बाउल में चुकंदर का पेस्ट, उबले आलू, गेहूं का आटा, नमक, अजवाइन डालकर नरम आटा गूंथ लें। इसके बाद तैयार आटे से लोई  लें और सामान्य रोटी की तरह बेलकर तवे डालें और दोनों तरफ घी लगाकर अच्छे से सेंक लें।
स्वाद और रंग दोनों खास
शरीर को मिलेंगे ये फायदे
खून की कमी (एनीमिया) में मददगार
पाचन तंत्र को करता है मजबूत
इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक
त्वचा के लिए भी लाभकारी
डाइट में करें शामिल

अगर आप रोजाना की डाइट में कुछ हेल्दी और नया ट्राई करना चाहते हैं, तो चुकंदर की रोटी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। यह स्वाद और सेहत दोनों का परफेक्ट कॉम्बीनेशन है।

5379487